एक्सप्लेनर:एसबीआई के लाखों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर, कई की निजी जानकारी भी; क्या कुछ लीक हुआ, खतरा कितना – State Bank Of India Data Leak On Dark Web Sbi Cert-in Hacking Claims Explained
“_id”:”6ad86b2af7cb9d0684046c9e”,”slug”:”state-bank-of-india-data-leak-on-dark-web-sbi-cert-in-hacking-claims-explained-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्सप्लेनर: एसबीआई के लाखों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर, कई की निजी जानकारी भी; क्या कुछ लीक हुआ, खतरा कितना”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
एसबीआई से डेटा लीक। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के सबसे बड़े बैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लाखों लोगों का डेटा लीक होने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि एक अपरिचित हैकर समूह ने एसबीआई के सिस्टम में सेंध लगाकर उपभोक्ताओं के एक बड़े वर्ग का डेटा डार्क वेब पर डाल दिया। इनमें से हजारों ग्राहकों की निजी जानकारी भी मौजूद है।
इस डेटा लीक के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि उसने इस डेटा लीक की जांच शुरू कर दी है। बैंक का कहना है कि उसे इस डेटा सेंध की जानकारी अपने सेवा प्रदाता, साइबर एजेंसी और सर्ट-इन के जरिए मिली।