एक्सप्लेनर:कांग्रेस के कार्यक्रम में सियासी नारे लगाने वाले इटली के नेता कौन, क्यों खड़ा हुआ कार्रवाई का खतरा – Italy Leader Giacomo Filibeck Speech Congress Bharat Summit Controversy Explainer
“_id”:”6afbd3feabcaa745990b0914″,”slug”:”italy-leader-giacomo-filibeck-speech-congress-bharat-summit-controversy-explainer-2026-11-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्सप्लेनर: कांग्रेस के कार्यक्रम में सियासी नारे लगाने वाले इटली के नेता कौन, क्यों खड़ा हुआ कार्रवाई का खतरा”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
जियोकोमो फिलिबेक। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटली के एक नेता के भारत आकर सियासी नारे लगाने की घटना ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। भारत से लेकर इटली तक इस नेता की ओर से की गई बयानबाजी की आलोचना शुरू हो गई है। आलम यह है कि इस मामले को भारत की अंदरूनी राजनीति में दखल देने का मामला तक बताया गया है और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद इतालवी नेता पर कार्रवाई का खतरा भी पैदा हो गया है।
बता दें कि जिस नेता की बात की जा रही है, उनका नाम है जियोकोमो फिलिबेक। इटली के सियासी दल- पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (पीईएस) के महासचिव पद पर काबिज फिलिबेक हाल ही में भारत आए थे। यहां एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर केंद्र सरकार में सत्तासीन भाजपा ने उनकी आलोचना की है और फिलिबेक पर भारत की अंदरूनी सियासत में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।