एक्सप्लेनर:लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद तो देश-विदेश में गैंग कैसे चल रहा, आपराधिक नेटवर्क की क्या है कुंडली? – Tiger Shroff Firing Case Lawrence Bishnoi Gang Split New Mastermind Shubham Lonkar Harry Boxer Bollywood Thr
“_id”:”6ad7084b4cd55966690bafb6″,”slug”:”tiger-shroff-firing-case-lawrence-bishnoi-gang-split-new-mastermind-shubham-lonkar-harry-boxer-bollywood-thr-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्सप्लेनर: लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद तो देश-विदेश में गैंग कैसे चल रहा, आपराधिक नेटवर्क की क्या है कुंडली?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
लॉरेंस गैंग की पूरी कुंडली। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की गई। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनका ड्राइवर घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। टाइगर को भी हल्की चोटें आई हैं। इस बीच महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरा है और फडणवीस सरकार में ‘जंगलराज’ चलने का आरोप लगाया। दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हमलावरों के आका कहीं भी हों, छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड महाराष्ट्र के बाहर या विदेश से ऑपरेट कर रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के भीतर सक्रिय आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपी राज्य के बाहर या देश से बाहर रहकर काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मुंबई में बीते कुछ महीनें में लगातार माफियाओं की तरफ से बॉलीवुड सिलेब्रिटीज को निशाना बनाने की कोशिशों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामलों को देखें तो सलमान खान से लेकर रोहित शेट्टी और अब टाइगर श्रॉफ तक गैंगस्टरों के निशाने पर आए हैं। इन सभी हमलों में जो एक नाम केंद्र बिंदु में रहा है, वह है लॉरेंस बिश्नोई। इन सभी हमलों में किसी न किसी तरह लॉरेंस या उसके गैंग के लोगों का नाम जरूर जुड़ा है। वह भी तब जब लॉरेंस बिश्नोई खुद गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है और उसे हाई-सिक्योरिटी बैरक में बंद रखा गया है।