एक कमरे में दो क्रिकेटरों को ठहराने के पक्ष में नहीं बीसीसीआई:आईओए से लगाई गुहार, खुद उठाएगा हवाई खर्च – Asian Games Bcci Not In Favor Of Sharing Rooms For Cricketers Offers To Bear Air Travel Costs Itself
“_id”:”6a98e99b92ced09143072495″,”slug”:”asian-games-bcci-not-in-favor-of-sharing-rooms-for-cricketers-offers-to-bear-air-travel-costs-itself-2026-09-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक कमरे में दो क्रिकेटरों को ठहराने के पक्ष में नहीं बीसीसीआई: आईओए से लगाई गुहार, खुद उठाएगा हवाई खर्च”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
श्रेयस अय्यर – फोटो : IANS
विस्तार
एशियाई खेलों के दौरान होटल के एक कमरे में दो क्रिकेटरों को ठहराए जाने की व्यवस्था से बीसीसीआई खुश नहीं है। बीसीसीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से गुहार लगाई है कि आयोजकों से बात कर एक क्रिकेटर को एक कमरे में ठहराने की व्यवस्था की जाए। आईओए ने इसे आयोजकों तक पहुंचा दिया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
सूत्र बताते हैं कि सितारे भारतीय क्रिकेटरों के रहने में कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए बीसीसीआई की एक टीम जल्द ऐची-नागोया का दौरा करेगी। इसके बाद ही बीसीसीआई फैसला लेगी कि क्रिकेटरों को आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे होटल में ठहरना है या फिर उन्हें अपने खर्च पर होटल की व्यवस्था करनी है। बोर्ड ने यह भी फैसला लिया है कि एशियाड में भाग लेने के लिए हवाई यात्रा का खर्च वह खेल मंत्रालय से नहीं लेगा और अपने खर्च पर बिजनेस क्लास में क्रिकेटरों को जापान भेजेगा।