एक दिन पहले खरीदी सेकंड हैंड कार बनी काल! इंदौर लौटते समय SUV से हुई भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौत

एक दिन पहले खरीदी सेकंड हैंड कार बनी काल! इंदौर लौटते समय SUV से हुई भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौत

शहर के पास सिमरोल में रविवार देर रात नए बायपास पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी युवक नेपानगर से इंदौर लौट रहे थे।

Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 07:28:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 07:28:44 PM (IST)

एक दिन पहले खरीदी सेकंड हैंड कार बनी काल! इंदौर लौटते समय SUV से हुई भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौत
इंदौर लौटते समय SUV से हुई भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के पास सिमरोल में रविवार देर रात नए बायपास पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी युवक नेपानगर से इंदौर लौट रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार चला रहे अमित (28) को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद एसयूवी में सवार युवक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

सिमरोल पुलिस के अनुसार हादसा रविवार रात लगभग तीन बजे नए बायपास पर कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। दुर्घटना में खजराना के पुष्प नगर निवासी अमित पुत्र अगस्टेन फ्रांसिस, उसका चचेरा भाई रोहित (35) पिता सिल्वेस्टा फ्रांसिस, निलेश (38) पिता नाबर्ट फ्रांसिस और उनके दो दोस्त फैजान (21) पिता मंजूर और शादाब घायल हुए। अमित को छोड़कर बाकी चारों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

एक भाई की पहले मौत हो चुकी है

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अमित और उसके चचेरे भाई अपनी चचेरी बहन से मिलने कार से नेपानगर गए थे। लौटते समय बायपास पर एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गई। एक दिन पहले ही रोहित ने सेकंड हैंड कार खरीदी थी। इसके बाद सभी ने बहन के घर जाने का कार्यक्रम बनाया था।

वहीं, अमित और रोहित पेंटिंग का काम करते थे, जबकि निलेश एक कंपनी में काम करता है। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके एक भाई की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।

एसयूवी सवारों की जानकारी जुटा रही पुलिस

सिमरोल पुलिस के अनुसार एसयूवी में कितने लोग सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के बाद वे वाहन मौके पर छोड़कर चले गए। पुलिस एसयूवी और उसके सवारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से पुलिस को पता चला है कि ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई। इससे हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के भदभदा डैम में महिला ने लगाई छलांग, नाव चालक की सतर्कता से बची जान, वीडियो वायरल

Source link
#एक #दन #पहल #खरद #सकड #हड #कर #बन #कल #इदर #लटत #समय #SUV #स #हई #भडत #इकलत #बट #क #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *