नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रविवार को इंदौर बुढ़ानिया स्थित बीएसएफ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘ मुहिम के तहत 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार जल संचयन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस परिसर में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे।
छह से लेकर 10 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे
शुक्रवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस साल इंदौर शहर और उसके आसपास के इलाकों में 21 लाख पौधों रोपे जाएगा। इसके छह से लेकर 10 फीट तक के पौधे रोपे जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आह्वान पर इंदौर में विगत वर्ष देश का सबसे बड़ा पौधारोपण इंदौर शहर में हुआ था। इंदौर शहर और आसपास सभी जगहों पर 51 लाख से ज्यादा पौधे लगे थे।
ढाई लाख पौधों को रोपण कर चुके हैं
इंदौर की जनता ने रेवती रेंज पर 12 लाख 40 हजार 17 पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस साल हम 21 लाख पौधे लगा रहे हैं। पौधारोपण अभियान 5 जुलाई से शुरु प्रारंभ हो चुका है और अभी तक ढाई लाख पौधों को रोपण कर चुके हैं। 12 जुलाई रविवार से एक पेड़ मां के नाम अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत बीएसएफ कैंपस बुढ़ानिया में एक लाख पौधों को रोपने की शुरुआत करेंगे।
अलग अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा
आने वाले दिनों में हमारी कोशिश रहेगी की केंद्रीय मंत्री भी हमारे इस अभियान का हिस्सा बने। शहर में जगह कम है इसलिए ग्रामीण क्षेत्र, वन विभाग, बीएसएफ की जमीन पर वृक्षारोपण कर रहे हैं। देव गुराड़िया के पीछे टेकरी पर 1 लाख से ज्यादा पौधे, राऊ तालाब के किनारे 10 हजार, सिरपुर तालाब के पीछे 1 लाख ऐसे अलग अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
टीम को तैनात कर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी
मां की बगिया में महोगनी, मौलसरी, जामुन, आंवला, नीम, बरगद, पीपल, कचनार, आंवला, कटहल, आम, नींबू, संतरा, मौसंबी, सीताफल, अनार के फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। बुढ़ानिया में पथरीली जमीन पर पोधों को उगाना मुश्किल काम है इसलिए पौधों की सिचाई के लिए यशवंत सागर से पाइप बिछाकर संपवेल में पानी इकट्ठा कर पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है और एक टीम को तैनात कर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।
51 हजार घरों की छत का पानी जमीन में उतारेंगे
उन्होने कहा कि हमारा स्लोगन है ‘पेड़ लगाओ पानी बचाओ’। पानी के लिए हमने घरों का पानी जमीन में उतारने की योजना बनाई है और 51 हजार घरों की छतों का पानी जमीन में उतारेंगे। मैं जब मेयर था तब सड़क चौड़ीकरण के लिए कुछ पेड़ ट्रांसप्लांट किए थे और एक घंटे में एक लाख पेड़ लगाए थे। इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है और अब हरियाली में भी नंबर वन रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं वृक्षारोपण को लेकर जीतू पटवारी को पत्र लिख रहा हूं मैं उनको निमंत्रण दे रहा हूं कि आप और आपके कांग्रेसी मित्र शहर में वृक्ष लगाएं।
दिग्विजयसिंह हैं इंटेलीजेंट और युवा, बोले विजयवर्गीय
दिग्विजियसिंह आज भी इतने इंटेलीजेंट और ब्रिलियंट नेता है कि उनसे कांग्रेस के युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कही। पौधरोपण की जानकारी दे रहे प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री से जब पत्रकारों ने दिग्विजयसिंह की उज्जैन से अयोध्या तक की पद यात्रा को लेकर प्रश्न कियो तो उन्होंने यह टिप्पणी की।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के युवा जो हवाई जहाज और कार में घूमते हैं और सायकिल पर बैठकर रील बनाते हैं वो दिग्विजयसिंह से सीख सकते हैं। विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता की तारीख करते हुए कहा कि 80 साल का नौजवान आज भी पैदल चलने को तैयार है और जमीनी राजनीति कर रहे हैं। इससे अन्य युवा नेता सीख सकते हैं। पदयात्रा में शामिल होने के लिए संघ को दिए निमंत्रण पर विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर तो आरएसएस वाले टिप्पणी करेंगे।
Source link
#एक #पड #म #क #नम #महम #क #तहत #इदर #म #रप #जएग #लख #पध #मखयमतर #ड #महन #यदव #हग #शमल



