एमपी के किसानों को 0% ब्याज पर लोन और दिन में बिजली… इंदौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के आगाज में CM मोहन यादव का एलान

एमपी के किसानों को 0% ब्याज पर लोन और दिन में बिजली… इंदौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के आगाज में CM मोहन यादव का एलान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार विभिन्न कृषि विभागों को एक साथ जोड़कर इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है।

Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 06:09:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 06:15:25 PM (IST)

एमपी के किसानों को 0% ब्याज पर लोन और दिन में बिजली… इंदौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के आगाज में CM मोहन यादव का एलान
एमपी के किसानों को 0% ब्याज पर लोन और दिन में बिजली

HighLights

  1. इंदौर से ‘बलराम कृषि महोत्सव’ शुरू, किसानों का किया गया सम्मान
  2. किसानों को खेती के लिए 0% ब्याज पर ऋण और दिन में मिलेगी बिजली
  3. डेयरी उद्योग के लिए ₹10 लाख का अनुदान और गौशालाओं को मिलेगी मदद

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में किसानों की समृद्धि और उनकी आय को दोगुना करने के संकल्प के साथ इंदौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की और प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ उनके मेधावी बच्चों को मंच से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार विभिन्न कृषि विभागों को एक साथ जोड़कर इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है।

0% ब्याज पर ऋण और बिजली की नई व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार देश की उन्नति के लिए किसानों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों को भारी ब्याज चुकाना पड़ता था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें 0% ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है। साथ ही, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की अवधि को 6 महीने से बढ़ाकर 1 साल कर दिया गया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मुहैया कराई जाएगी, ताकि वे रात में आराम कर सकें।

फूड प्रोसेसिंग और डेयरी उद्योग को बढ़ावा

कृषि को आधुनिक बनाने के लिए उज्जैन में एक बड़ी आलू फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है, और जल्द ही इंदौर व अन्य स्थानों पर भी ऐसी यूनिट्स लगेंगी। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 40 लाख रुपये की लागत से डेयरी स्थापित करने पर सरकार 10 लाख रुपये का अनुदान (सब्सिडी) देगी। इसके अलावा, गौशालाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रति गो-माता 40 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों का रेस्क्यू कर उन्हें गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- ‘मैं कई बार जेल जा चुका हूं’… रायपुर में धमकी देकर PSC छात्र को चाकू मारा, मोबाइल लेकर फरार

इंदौर अनाज मंडी को लेकर बड़े एलान

मुख्यमंत्री ने इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की घोषणा की। इस परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही, मंडी के विस्थापन से प्रभावित हुए सभी जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा पक्के आवास दिए जाएंगे।

Source link
#एमप #क #कसन #क #बयज #पर #लन #और #दन #म #बजल.. #इदर #म #बलरम #कष #महतसव #क #आगज #म #महन #यदव #क #एलन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *