एमपी के तनिष्क शुक्ला ने रचा इतिहास, इंडियन आइडल सीजन-16 के फर्स्ट रनर-अप बने, जबलपुर का नाम किया रोशन

एमपी के तनिष्क शुक्ला ने रचा इतिहास, इंडियन आइडल सीजन-16 के फर्स्ट रनर-अप बने, जबलपुर का नाम किया रोशन

होनहार गायक तनिष्क शुक्ला ने देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-16 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 10:08:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 10:08:37 PM (IST)

एमपी के तनिष्क शुक्ला ने रचा इतिहास, इंडियन आइडल सीजन-16 के फर्स्ट रनर-अप बने, जबलपुर का नाम किया रोशन
इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला बने फर्स्ट रनर-अप। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला बने फर्स्ट रनर-अप
  2. एंजायटी से जंग जीतकर संगीत को बनाया जीवन का सहारा
  3. जबलपुर के लाल तनिष्क ने जीता इंडियन आइडल का दिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के होनहार गायक तनिष्क शुक्ला ने देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-16 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम कर जबलपुर को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता केवल एक प्रतियोगिता में मिली उपलब्धि नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और संगीत के प्रति समर्पण की प्रेरक कहानी है।

तनिष्क के पिता प्रभाकांत शुक्ला ने बताया कि एक समय तनिष्क गंभीर एंजायटी की समस्या से जूझ रहे थे। उस दौर में संगीत उनके लिए संबल बना और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी इस चुनौती पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज बेटे को इस मुकाम पर देखकर पूरा परिवार बेहद गर्व महसूस कर रहा है।

naidunia_image

चेस के शौक से संगीत के सफर तक

बचपन में तनिष्क को चेस खेलने का काफी शौक था, लेकिन कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने जबलपुर के प्रसिद्ध संगीत गुरु प्रकाश वेरुलकर से गायन की विधिवत शिक्षा शुरू की। अपनी मेहनत, नियमित रियाज और गुरु के मार्गदर्शन से उन्होंने कुछ ही वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- इंदौर के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जलूद सोलर प्लांट की क्षमता होगी 100 मेगावाट, ₹5.5 करोड़ की होगी बचत

जज बादशाह ने दिया “तनिष्क फाइटर” का खिताब

इंडियन आइडल के मंच पर तनिष्क ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जजों व दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर रैपर और जज बादशाह ने उन्हें विशेष रूप से “तनिष्क फाइटर” लिखा हुआ माइक भेंट किया। इसके अलावा उन्हें प्रतियोगिता के दौरान कई अन्य पुरस्कार और सम्मान भी मिले।

naidunia_image

तनिष्क की मां उषा शुक्ला ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार की वर्षों की मेहनत सफल हुई है। उन्होंने बताया कि तनिष्क के बड़े भाई तन्मय और बड़ी बहन तानिया ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और कठिन समय में उनका साथ नहीं छोड़ा।

Source link
#एमप #क #तनषक #शकल #न #रच #इतहस #इडयन #आइडल #सजन16 #क #फरसट #रनरअप #बन #जबलपर #क #नम #कय #रशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *