एमपी के पन्ना में बंदर का आतंक : 48 घंटे में तीन लोगों पर हमला, 14 वर्षीय बच्चे की जांघ का नोचा मांस

एमपी के पन्ना में बंदर का आतंक : 48 घंटे में तीन लोगों पर हमला, 14 वर्षीय बच्चे की जांघ का नोचा मांस

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। पुराना पन्ना स्थित खेर माता मंदिर इलाके में पिछले 48 घंटे में बंदर ने तीन लोगों पर हम…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 06:02:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 06:02:32 PM (IST)

एमपी के पन्ना में बंदर का आतंक : 48 घंटे में तीन लोगों पर हमला, 14 वर्षीय बच्चे की जांघ का नोचा मांस
खेर माता मंदिर इलाके में खूंखार बंदर का कहर

HighLights

  1. पन्ना में बंदर ने 48 घंटे में तीन लोगों पर हमला
  2. खेर माता मंदिर इलाके में डर का माहौल
  3. बंदर ने जांघ पर काटकर बच्चे को किया घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पन्ना जिले के पुराना पन्ना स्थित खेर माता मंदिर इलाके में एक बंदर के आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। पिछले 48 घंटे में बंदर ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। बुधवार को आम तोड़ने गए 14 वर्षीय बालक पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आम तोड़ रहे बच्चे पर अचानक किया हमला

जानकारी के अनुसार, खेर माता मंदिर के पास पुराना पन्ना निवासी अशोक पटवा का 14 वर्षीय पुत्र दुर्गेश पटवा आम तोड़ रहा था। इसी दौरान बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदर ने दुर्गेश को पकड़कर उसकी जांघ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर बंदर को वहां से भगाया।

दो दिनों में तीसरा हमला, लोगों में डर

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, यह बंदर पिछले दो दिनों में तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इससे पहले भी बंदर ने इसी इलाके में एक बच्चे और एक राहगीर पर हमला कर उन्हें घायल किया था। लगातार हो रही घटनाओं के कारण खेर माता मंदिर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग से बंदर पकड़ने की मांग

बंदर के बढ़ते आतंक को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने मांग की है कि इलाके में तुरंत पिंजरा लगाया जाए और हिंसक हो चुके बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित रह सकें।

Source link
#एमप #क #पनन #म #बदर #क #आतक #घट #म #तन #लग #पर #हमल #वरषय #बचच #क #जघ #क #नच #मस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *