Ayushman Yojana Fraud: मध्य प्रदेश राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना में समीक्षा के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

HighLights
- आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर 11 अस्पताल निलंबि
- तीन अस्पतालों पर 15.88 लाख रुपये की पेनल्टी
- निलंबित अस्पतालों का एम्पैनलमेंट और क्लेम भुगतान रुका
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना (MP Ayushman Scheme Fraud) के कार्यान्वयन में सामने आई अनियमितताओं को लेकर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पतालों की कार्यप्रणाली और क्लेम भुगतानों की विस्तृत समीक्षा के दौरान गंभीर कमियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने प्रदेश के 11 अस्पतालों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इन अस्पतालों के क्लेम भुगतान और एम्पैनलमेंट प्रक्रिया पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
कई जिलों के अस्पताल कार्रवाई की जद में
स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई का असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिला है। निलंबित किए गए अस्पतालों में भोपाल, इंदौर, डिंडोरी, उमरिया और नर्मदापुरम सहित कई अन्य जिलों के चिकित्सा संस्थान शामिल हैं। समीक्षा जांच में पाया गया कि ये अस्पताल निर्धारित मानकों और योजना के नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे थे।
Source link
#एमप #म #आयषमन #यजन #म #बड #कररवई #असपतल #ससपड #पर #लग #भर #जरमन #कलम #भगतन #और #एमपनलमट #पर #भ #रक


