एमपी में जारी रहेगा बारिश का दौर, रीवा-जबलपुर समेत 13 जिलों में होगी भारी वर्षा; ऑरेंज अलर्ट जारी

एमपी में जारी रहेगा बारिश का दौर, रीवा-जबलपुर समेत 13 जिलों में होगी भारी वर्षा; ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather News: शुक्रवार को रीवा, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में 40 से 50 किलो…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:40:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:40:45 PM (IST)

एमपी में जारी रहेगा बारिश का दौर, रीवा-जबलपुर समेत 13 जिलों में होगी भारी वर्षा; ऑरेंज अलर्ट जारी
एमपी में रीवा-जबलपुर समेत 13 जिलों में होगी भारी वर्षा

HighLights

  1. MP के 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ अति भारी वर्षा की चेतावनी
  2. नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश; भोपाल-इंदौर में धूप
  3. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब से बदला प्रदेश का मौसम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को तेज वर्षा हुई, जबकि भोपाल-इंदौर में दिनभर तीखी धूप खिली रही। इस दौरान सबसे ज्यादा 27 मिलीमीटर वर्षा नरसिंहपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा सतना व उमरिया में 19-19 मिलीमीटर, रीवा में 16 मिलीमीटर, सीधी में 15 मिलीमीटर, जबलपुर में सात मिलीमीटर, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में छह मिलीमीटर, मंडला में पांच मिलीमीटर और छिंदवाड़ा में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई।

बंगाल की खाड़ी के गहरे अवदाब से पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब इस समय उत्तर-दक्षिण आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की तरफ सक्रिय है। इस वेदर सिस्टम से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अगले दो दिनों तक तेज वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

आज 13 जिलों में अति भारी वर्षा का अलर्ट

शुक्रवार को रीवा, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम, सागर और सीहोर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का येलो अलर्ट है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • भोपाल: अधिकतम 31.1 — न्यूनतम 22.6
  • इंदौर: अधिकतम 33.8 — न्यूनतम 22.2
  • ग्वालियर: अधिकतम 33.4 — न्यूनतम 25.3
  • जबलपुर: अधिकतम 29.7 — न्यूनतम 23.5

Source link
#एमप #म #जर #रहग #बरश #क #दर #रवजबलपर #समत #जल #म #हग #भर #वरष #ऑरज #अलरट #जर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *