एमपी में पैडल पर सियासत: जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा शुरू, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

एमपी में पैडल पर सियासत: जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा शुरू, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

एमपी कांग्रेस द्वारा आज से इंदौर से भोपाल तक एक विशेष साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) शुरू की है। यह यात्रा नीट यूजी परीक्षा में धांधली, सीबीएसई एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं के विरोध में निकाली जा रही है। राहुल गांधी के अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद कर रहे हैं।

वे स्वयं साइकिल चलाते हुए दो दिनों में इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे। यह पूरी साइक्लोथॉन दो दिवसीय होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित करना है।

इंदौर के आरएनटी मार्ग से यात्रा का शुभारंभ

यह साइकिल यात्रा आज 14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के पास स्थित आरएनटी (रवीन्द्र नाथ टैगोर) मार्ग से प्रारंभ हुई। उल्लेखनीय है कि इंदौर में यह क्षेत्र शैक्षणिक संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। कांग्रेस ने इस स्थान का चयन विशेष रूप से किया है ताकि यहां से छात्रों की समस्याओं और सरकारी अव्यवस्थाओं के कारण लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर एक बड़ा और प्रभावी संदेश दिया जा सके।

यह भी पढ़ें…

Indore News:मंत्री विजयवर्गीय का तंज मेयर से दूरियां बढ़ने का इशारा, अब नहीं रही पहले जैसी बात

हर जिले से जुड़ेंगे पांच सौ साइकिल यात्री

इंदौर से भोपाल के मार्ग में आने वाले प्रत्येक जिले से लगभग 500 साइकिल यात्री इस यात्रा में शामिल होते जाएंगे। इस प्रकार इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिलों को मिलाकर कुल 2000 से अधिक साइकिल यात्रियों का एक बड़ा काफिला तैयार होगा। जीतू पटवारी इन सभी सह-यात्रियों के साथ साइकिल चलाते हुए भोपाल पहुंचेंगे।

साइकिल रेसर और फिटनेस क्लबों की भागीदारी

इस दो दिवसीय यात्रा के लिए इंदौर से भोपाल तक साथ चलने वाले स्थाई साइकिल यात्रियों की एक बाकायदा सूची तैयार की गई है। इस पूरी मुहिम में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंदौर के प्रतिष्ठित साइकिल रेसर ग्रुप और विभिन्न फिटनेस क्लबों के सदस्य भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं और जीतू पटवारी के साथ भोपाल तक का सफर तय करेंगे।

आष्टा में होगा पहला रात्रि विश्राम

इंदौर से शुरू होने के बाद आज पहले दिन की यात्रा का समापन सीहोर जिले के आष्टा कस्बे में होगा। सभी यात्री आज रात आष्टा के गोकुलधाम मैरिज गार्डन में विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 15 जुलाई को कोठरी कस्बे से इस साइकिल यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत दोबारा की जाएगी।

केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की मांग

इस अभियान के संबंध में बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 25 साल की भाजपा सरकार और देश की आजादी के 80 साल बाद अब यह नया विचार जन्म लेना चाहिए कि समाज के हर वर्ग के लिए अच्छी और पूरी तरह से नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने मांग की कि केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा को अनिवार्य और फ्री किया जाना चाहिए। पटवारी ने इसे एक नया गैर-राजनीतिक विचार बताते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का मूल संदेश यही है कि युवाओं को अच्छी और सुरक्षित शिक्षा मिले तथा परीक्षाओं एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता आए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीट परीक्षा में हो रही धांधली को रोकना पूरे देश का विषय है और कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

Source link
#एमप #म #पडल #पर #सयसत #जत #पटवर #क #इदर #स #भपल #तक #सइकल #यतर #शर #यवओ #क #जडन #क #लकषय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *