
पीड़ित महिला तहसीलदार आरती गौतम के मुताबिक वो शनिवार दोपहर को अपने गुना स्थित सरकारी आवास पर थीं। इसी दौरान पति विजेन्द्र ने उनसे पैसों और ज्वेलरी मांगी, जब उन्होंने मना किया तो पति ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके मुंह में अंदरूनी चोट आई है। पति के द्वारा मारपीट किए जाने के बाद तहसीलदार आरती गौतम ने केंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरती गौतम की शिकायत पर उनके पति विजेन्द्र के विरुद्ध बीएनएस की धारा 85 एवं 324(4) के तहत मामला कायम किया है और जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला तहसीलदार की शिकायत पर पति पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#एमप #म #महल #तहसलदर #न #पत #पर #मरपट #क #आरप #लगय #News #Woman #Tehsildar #Aarti #Gautam #Accuses #Husband #Domestic #Violence

