एमपी में मानसून फिर देगा खुशखबरी,  25 जुलाई के बाद इंदौर में बदलेगा मौसम; IMD ने जारी किया अलर्ट

एमपी में मानसून फिर देगा खुशखबरी, 25 जुलाई के बाद इंदौर में बदलेगा मौसम; IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: इंदौर में 10 दिन बाद रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। पूरे मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य से कमजोर बना हुआ है।

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 09:39:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 09:41:46 PM (IST)

एमपी में मानसून फिर देगा खुशखबरी,  25 जुलाई के बाद इंदौर में बदलेगा मौसम; IMD ने जारी किया अलर्ट
Indore Weather: 10 दिन के इंतजार के बाद शहर में हुई बूंदाबांदी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जिले में औसत से 29% अधिक बारिश
  2. अगले पांच दिन हल्की वर्षा संभव
  3. 25 जुलाई बाद गतिविधियां बढ़ेंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में लगभग 10 दिन के लंबे अंतराल के बाद रविवार को बारिश (MP Rain Alert) दर्ज की गई। इससे पहले 8 जुलाई को इंदौर में 17.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद रविवार को 0.6 मिमी बारिश हुई। बारिश की वापसी के बावजूद मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल इंदौरवासियों को अगले चार से पांच दिन तक केवल हल्की या छिटपुट बारिश (MP Weather Forecast) से ही संतोष करना होगा।

naidunia_image

औसत से 29 प्रतिशत अधिक बारिश

जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह में हुई अच्छी वर्षा का असर अब भी जिले के कुल आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। इस मानसून सीजन में इंदौर जिले में अब तक 353.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से 29 प्रतिशत अधिक है। इसके विपरीत पूरे मध्य प्रदेश में अब तक औसत से 16 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत कम, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

मौसम प्रणाली का असर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। वहीं एक द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, बनारस और रांची होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव से इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

2021 जैसा लंबा मानसून ब्रेक

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 2021 के बाद इस बार जुलाई में मानसून का लंबा ब्रेक देखने को मिल रहा है। वर्ष 2021 में भी भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगभग दो सप्ताह तक बारिश नहीं हुई थी। इस वर्ष भी वैसी ही स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जुलाई के बाद दक्षिण मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में फिलहाल छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे लोगों को अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश के बजाय हल्की फुहारों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

Source link
#एमप #म #मनसन #फर #दग #खशखबर #जलई #क #बद #इदर #म #बदलग #मसम #IMD #न #जर #कय #अलरट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *