कौन हैं 11 साल के यूकी कुरिहारा?
यूकी कुरिहारा जापान के ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं और आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में माने जा रहे हैं। वह मेजबान देश जापान के एशियन गेम्स इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। चश्मा लगाए यूकी ने प्यूयो प्यूयो चैंपियंस में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। यह एक पहेली वाला गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी स्क्रीन पर मौजूद अलग-अलग रंगों के ब्लॉब्स को लाइन में लगाकर हटाना होता है। यूकी ने प्राइमरी स्कूल की पहली क्लास में ही प्यूयो प्यूयो खेलना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना और जीतना शुरू कर दिया। इसी साल अप्रैल में उन्होंने प्रो लाइसेंस हासिल किया और नियमित रूप से वयस्क खिलाड़ियों को हराते रहे हैं।
कैसे जीता एशियन गेम्स का गोल्ड?
यूकी ने ग्रुप ए में अपने सभी प्रारंभिक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद नॉकआउट दौर में भी उनका दबदबा जारी रहा। उन्होंने सिंगापुर के जस्टिन कोह मुन जून को 5-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में थाईलैंड के 28 वर्षीय तनारक वोंगकिटकुन को 10-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना दक्षिण कोरिया के 24 वर्षीय कांग डोंगशिन से हुआ। यूकी ने शुरुआती दौर में एक गेम गंवाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया और 10-2 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
गोल्ड जीतने के बाद क्यों हुए परेशान?
यूकी ने फाइनल जीतने के बाद भी बड़ी खुशी का इजहार नहीं किया। पोडियम पर भी उन्होंने ज्यादा भाव नहीं दिखाए। गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने बताया कि वह वास्तव में थोड़ा परेशान या शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। यूकी ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी, इसलिए मैं ज्यादा भाव नहीं दिखा पा रहा था और अपना चेहरा भी ज्यादा नहीं बदल पा रहा था।’ इसके बावजूद स्वर्ण पदक को लेकर वह बेहद खुश थे। उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। स्वर्ण पदक बहुत सुंदर, चमकदार और भारी है।’ यूकी को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के साथ एक प्लश टॉय (मैस्कट) भी मिला, जिसे लेकर वह खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, ‘प्लश टॉय भी बहुत प्यारा है और यह भी अच्छा है कि इसका रंग भी गोल्ड जैसा है।’
फाइनल में यूकी से हारने वाले खिलाड़ी ने भी की तारीफ
कांग डोंगशिन ने फाइनल में हार के बाद यूकी की जमकर तारीफ की। उन्होंने माना कि उनका प्रतिद्वंद्वी उनसे बेहतर था। कांग ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कुशल था और मेरे स्तर से ऊपर था।’ उन्होंने यूकी की तकनीकी क्षमता और सटीकता की भी तारीफ की। कांग के मुताबिक, वह इसलिए भी सतर्क होकर खेल रहे थे क्योंकि यूकी बड़े चेन रिएक्शन बनाने में बेहद अच्छे हैं। उन्होंने कहा, ‘उनकी तकनीकी क्षमता और सटीकता अविश्वसनीय है।’
Source link
#एशयन #गमसएशयड #म #गलड #जतन #वल #सल #क #यक #करहर #कन #ह #सवरण #जतन #क #बद #कय #हए #परशन #11yearold #Yuki #Kurihara #Asian #Games #Gold #Medallist #embarrassed #Winning #Gold







