एशियन गेम्स:भारत को सेपकटकरा में मिला पदक, पुरुष वर्ग में आया कांस्य; सेमीफाइनल में जापान से मिली हार – India Wins A Medal In Sepak Takraw At Asian Games Bronze In The Men’s Event After A Semi-final Loss To Japan

एशियन गेम्स:भारत को सेपकटकरा में मिला पदक, पुरुष वर्ग में आया कांस्य; सेमीफाइनल में जापान से मिली हार – India Wins A Medal In Sepak Takraw At Asian Games Bronze In The Men’s Event After A Semi-final Loss To Japan

भारतीय टीम शुक्रवार को एशियाई खेलों की सेपकटकरा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में मेजबान जापान से 0-2 से हार गई और इस तरह से उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत सेमीफाइनल मैच 12-15, 13-15 से हार गया। भारतीय टीम ने दूसरे सेट में जापान को कड़ी चुनौती दी, लेकिन आखिर में वह जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।


ग्रुप चरण में शीर्ष पर था भारत

इससे पहले भारत ने अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उसने ग्रुप चरण में लाओस (2-0), वियतनाम (2-0) और म्यांमार (2-1) को हराया था। दूसरी ओर जापान ने ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसकी शुरुआत इंडोनेशिया से 1-2 की हार से हुई थी। इसके बाद उसने सिंगापुर और कोरिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस बीच भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए के अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने 15-10, 15-4 से जीत दर्ज की।

Source link
#एशयन #गमसभरत #क #सपकटकर #म #मल #पदक #परष #वरग #म #आय #कसय #समफइनल #म #जपन #स #मल #हर #India #Wins #Medal #Sepak #Takraw #Asian #Games #Bronze #Mens #Event #Semifinal #Loss #Japan

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *