एशियन गेम्स:मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह – Indian Boxer Sakshi Chaudhary Upset Paris Olympics Medallist Aira Villegas At Asiad Boxing Results Updates

एशियन गेम्स:मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह – Indian Boxer Sakshi Chaudhary Upset Paris Olympics Medallist Aira Villegas At Asiad Boxing Results Updates

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराया। साक्षी ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भिवानी की 26 वर्षीय मुक्केबाज ने अपनी लंबाई और अच्छी पहुंच का फायदा उठाते हुए शुरुआत से ही विलेगास को दूर रखा और उन्हें हावी नहीं होने दिया।


शुरुआत से ही हावी रहीं साक्षी

दोनों मुक्केबाजों ने शुरू में सतर्कता दिखाई लेकिन साक्षी जल्दी ही हावी हो गईं। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई और मुक्कों की बौछार कर दी। इस दौरान विलेगास उनकी गति और फुर्ती का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रही थी। फिलिपींस की बाएं हाथ की मुक्केबाज ने इस बीच जवाबी हमले भी किए और कुछ जोरदार हुक लगाए लेकिन यह पर्याप्त नहीं थे क्योंकि सभी पांचों जजों ने साक्षी को हर राउंड में पूरे 10 अंक दिए। साक्षी ने इस तरह से 51 किलोग्राम वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

साक्षी मई में 54 किलोग्राम वर्ग से नीचे आई और उन्होंने चयन ट्रायल में दो बार की विश्व चैंपियन और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन को हराया। पूर्व जूनियर और युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

Source link
#एशयन #गमसमककबज #सकष #चधर #न #ओलपक #पदक #वजत #क #हरय #पर #कवरटर #फइनल #म #बनई #जगह #Indian #Boxer #Sakshi #Chaudhary #Upset #Paris #Olympics #Medallist #Aira #Villegas #Asiad #Boxing #Results #Updates

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *