एशियन गेम्स गोल्फ:प्रणवी के दमदार प्रदर्शन से भारत की दोहरे पदक की उम्मीदें बढ़ीं, तलवार सातवें स्थान पर – Asian Games Golf: Pranavi Sharath Urs Shoots 63 To Move Second, India Enter Double Medal Hunt

एशियन गेम्स गोल्फ:प्रणवी के दमदार प्रदर्शन से भारत की दोहरे पदक की उम्मीदें बढ़ीं, तलवार सातवें स्थान पर – Asian Games Golf: Pranavi Sharath Urs Shoots 63 To Move Second, India Enter Double Medal Hunt

भारतीय गोल्फर प्रणवी शरत उर्स ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में सात अंडर 63 का कार्ड खेला। कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में प्रणवी ने बिना कोई बोगी किए सात बर्डी लगाईं और इस प्रदर्शन के दम पर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। उनके शानदार प्रदर्शन से भारत की महिला टीम भी पदक की दौड़ में आ गई है। प्रणवी का दो दौर के बाद कुल स्कोर 11 अंडर 129 है और वह शीर्ष पर चल रहीं शैनन टैन से सिर्फ दो शॉट पीछे हैं। टैन 13 अंडर के स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं। प्रणवी शुक्रवार को तीसरे दौर में फाइनल ग्रुप में उतरेंगी।




शुरुआती छह होल में चार बर्डी


प्रणवी ने दूसरे दौर की शुरुआत लगातार दो बर्डी के साथ की। शुरुआती छह होल में उन्होंने चार बर्डी लगाईं। इसके बाद 13वें से 16वें होल के बीच तीन और बर्डी हासिल कर उन्होंने अपना स्कोर सात अंडर तक पहुंचाया। उनकी सबसे खास बात यह रही कि पूरे दौर में उन्होंने एक भी बोगी नहीं की। अपने प्रदर्शन पर प्रणवी ने कहा कि टी से ग्रीन तक उनका खेल काफी मजबूत रहा और उन्होंने ज्यादा गलतियां नहीं कीं। उन्होंने बताया कि फेयरवे और ग्रीन पर लगातार पहुंचना उनकी रणनीति रही, जिससे उन्हें एप्रोच शॉट के लिए बेहतर स्थिति मिली।

Source link
#एशयन #गमस #गलफपरणव #क #दमदर #परदरशन #स #भरत #क #दहर #पदक #क #उममद #बढ #तलवर #सतव #सथन #पर #Asian #Games #Golf #Pranavi #Sharath #Urs #Shoots #Move #India #Enter #Double #Medal #Hunt

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *