एशियाई खेल 2026:एशियाड की तैयारियों के लिए भारत ने कितने रुपये किए खर्च? 310 खिलाड़ी पहली बार लेंगे हिस्सा – How Much Did India Spend On Preparations For Asian Games 310 Athletes To Participate For The First Time

एशियाई खेल 2026:एशियाड की तैयारियों के लिए भारत ने कितने रुपये किए खर्च? 310 खिलाड़ी पहली बार लेंगे हिस्सा – How Much Did India Spend On Preparations For Asian Games 310 Athletes To Participate For The First Time

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 19 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी पर पिछले तीन वर्षों में प्रशिक्षण, उपकरण सहायता तथा कोच और विशेषज्ञों की नियुक्ति पर 702 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। भारत के दल में इस बार 310 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।




मंत्रालय की महत्वाकांक्षी टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एन. एस. जोहल ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत प्रदर्शन के लिए जरूरी लय हासिल कर ली है और वे पिछले हांगझोउ एशियाई खेलों में हासिल किए गए देश के सर्वश्रेष्ठ 106 पदकों के प्रदर्शन की बराबरी या उससे बेहतर करने की स्थिति में हैं। जोहल ने कहा, विभिन्न खेलों में अच्छी लय बनी हुई है। दल में बड़ी संख्या में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी हैं और टॉप्स के सीईओ के तौर पर यह मेरे लिए गर्व की बात है। खेलों में प्रतिभा को निखरने में काफी समय लगता है और जब युवा खिलाड़ी कम उम्र में शीर्ष स्तर तक पहुंचने में सफल होते हैं तो यह भविष्य के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

Source link
#एशयई #खल #2026एशयड #क #तयरय #क #लए #भरत #न #कतन #रपय #कए #खरच #खलड #पहल #बर #लग #हसस #India #Spend #Preparations #Asian #Games #Athletes #Participate #Time

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *