एशियाई खेल 2026:बीएफआई की बड़ी घोषणा, पदक जीतने पर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मिलेगा सीधा प्रवेश – Asian Games Medallists Indian Boxers To Get Direct Entry To 2027 World Championships Bfi Announced
“_id”:”6aaa96fa6bdd7e466b0d1b32″,”slug”:”asian-games-medallists-indian-boxers-to-get-direct-entry-to-2027-world-championships-bfi-announced-2026-09-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एशियाई खेल 2026: बीएफआई की बड़ी घोषणा, पदक जीतने पर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मिलेगा सीधा प्रवेश”,”category”:”title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”
भारतीय मुक्केबाज – फोटो : IANS
विस्तार
एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अगले साल होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगे जो 2028 लॉस एंजिलिस खेलों के लिए पहला ओलंपिक क्वालिफायर होगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएफआई ने लॉस एंजिलिस खेलों में अधिक से अधिक मुक्केबाजों के क्वालिफाई करने पर केंद्रित एक विस्तृत चयन नीति जारी की है।
बीएफआई ने कहा कि कि यह नीति विश्व मुक्केबाजी द्वारा विकसित और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा स्वीकृत क्वालिफिकेशन प्रणाली पर आधारित चार चरणों वाली प्रक्रिया तय करती है। विश्व मुक्केबाजी के मानदंडों के अनुसार 2027 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप पहली क्वालिफाइंग प्रतियोगिता होगी जिसके बाद चीन में एशियाई क्वालिफायर और 2028 में दो विश्व क्वालिफाइंग टूर्नामेंट होंगे। बीएफआई द्वारा इस हफ्ते जारी सर्कुलर के अनुसार, एशियाई खेल 2026 के पदक विजेताओं को उनके संबंधित वजन वर्ग में मुख्य प्रविष्टि के तौर पर चुना जाएगा। 10वीं एलीट राष्ट्रीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता उस वजन वर्ग में रिजर्व प्रविष्टि होंगे।