एशियाड: अब सपोर्ट स्टाफ पर खींचतान! पहलवानों के साथ क्यों नहीं विदेशी कोच? साई ने 18 खेल संघों से मांगा जवाब – Asian Games: Sai Seeks Answers From 18 Federations Over Coaches And Support Staff

एशियाड: अब सपोर्ट स्टाफ पर खींचतान! पहलवानों के साथ क्यों नहीं विदेशी कोच? साई ने 18 खेल संघों से मांगा जवाब – Asian Games: Sai Seeks Answers From 18 Federations Over Coaches And Support Staff

एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों की छटनी के बाद अब साई और राष्ट्रीय खेल महासंघों के बीच कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए खीचतान शुरू हो गई है। साई ने 19 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले 492 सदस्यीय भारतीय दल के साथ सपोर्ट स्टाफ भेजने के लिए जवाब-तलबी शुरू कर दी है।




साई ने एशियाड में खेलने जा रहे 35 में से 18 खेल संघों से सपोर्ट स्टाफ के चयन को लेकर जवाब मांग लिया है। खेल संघों के जवाब के आधार पर ही एशियाई खेलों के सपोर्ट स्टाफ की अंतिम सूची तय होगी। साई ने महिला हॉकी टीम, शूटिंग, कबड्डी, स्क्वैश, रोइंग, कुश्ती टीम के साथ मसाजर (मैस्योर या मैस्यूजी) की तैनाती नहीं करने पर जवाब मांगा साथ ही कुश्ती टीम के साथ हाल ही में तीन विदेशी प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है, लेकिन बतौर कोच उन्हें नहीं एशियाड नहीं भेजा जा रहा है। साई तीनों विदेशी प्रशिक्षकों को एशियाड में बतौर अतिरिक्त टीम ऑफिशियल भेजना चाहता है। यही नहीं आठ सदस्यीय सदस्यीय घुड़सवारी टीम के तीन सदस्यों के साथ घोड़ों की देखभाल करने वाले ग्रूम को नहीं भेजने पर भी जवाब मांगा गया है।

Source link
#एशयडअब #सपरट #सटफ #पर #खचतनपहलवन #क #सथ #कय #नह #वदश #कचसई #न #खल #सघ #स #मग #जवब #Asian #Games #Sai #Seeks #Answers #Federations #Coaches #Support #Staff

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *