एसपी रेडियो जबलपुर पर महिला ASI ने लगाए गंभीर आरोप:  कहा-बे-वजह घंटों मीटिंग लेते हैं, बदमाश-मक्कार कहते हैं और निंदा की सजा दी जाती है – Jabalpur News

एसपी रेडियो जबलपुर पर महिला ASI ने लगाए गंभीर आरोप: कहा-बे-वजह घंटों मीटिंग लेते हैं, बदमाश-मक्कार कहते हैं और निंदा की सजा दी जाती है – Jabalpur News

एसपी रेडियो जबलपुर पर महिला ASI ने लगाए गंभीर आरोप:  कहा-बे-वजह घंटों मीटिंग लेते हैं, बदमाश-मक्कार कहते हैं और निंदा की सजा दी जाती है – Jabalpur News


जबलपुर के पुलिस रेडियो विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आईजी को लिखित शिकायत देकर बताया कि अधिकारी बिना वजह घंटों मीटिंग लेते हैं और कर्मचारियों के सामने कामचोर, बदमाश और मक्कार जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। महिला का दावा है कि विभाग के छह कर्मचारियों ने पहले भी इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच पुलिस की बताई जा रही एक सरकारी कार का करीब 14 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कार पर कभी बत्ती लगी तो कभी उतरी हुई दिखाई देती है। कार में एक महिला और पुलिस अधिकारी के होने का दावा भी किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस रेडियो विभाग चर्चा में है। आईजी ने अधिकारी से संबंधित शिकायत की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। फाइलों में आपत्ति लगाते हैं, सुधार के बाद भी नहीं करते हस्ताक्षर शिकायतकर्ता महिला ने अधिकारियों को बताया कि जब वह काम से संबंधित नोटशीट और पत्र लेकर अधिकारी के पास जाती हैं, तो उनमें बिना वजह आपत्तियां लगाई जाती हैं। अधिकारी के कहने पर सुधार करने के बाद भी फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं किए जाते। इसके बाद उनका स्पष्टीकरण लिया जाता है। कभी चेतावनी तो कभी निंदा की सजा दी जाती है। महिला के मुताबिक इस तरह की परेशानी सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी हो रही है। उनके जैसे छह कर्मचारी परेशान हैं। स्थापना शाखा के प्रभारी को आए दिन छुट्टी पर भेज दिया जाता है और उनका काम भी उन्हें ही करना पड़ता है। महिला ने शिकायत में कहा कि इस स्थिति से उनका पारिवारिक जीवन और शासकीय कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। 14 मिनट के वीडियो में कार से उतरती दिखी महिला सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में MP-02 नंबर की एक कार दिखाई दे रही है। कार पर पुलिस विभाग की बत्ती लगी हुई है। वीडियो में कार कभी कलेक्ट्रेट तो कभी सिविल लाइन क्षेत्र में नजर आती है। एक स्थान पर कार से चेहरा ढंके हुए एक महिला उतरती दिखाई देती है। इसके बाद पुलिस अधिकारी के कार से उतरने का दृश्य भी बताया जा रहा है। वीडियो में कार कभी बत्ती लगी हुई तो कभी बिना बत्ती के दिखाई देती है। दावा किया जा रहा है कि कार में महिला और अधिकारी के सवार रहने के दौरान बत्ती हटा दी जाती है और बाद में फिर लगा दी जाती है। सिविल लाइन में सुनसान गली में खड़ी हुई कार वीडियो के मुताबिक कार सिविल लाइन में पोस्ट ऑफिस के पास एक सुनसान गली में खड़ी होती है। इसके बाद महिला पैदल संभाग आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित एक होटल के पीछे वाले रास्ते से अंदर जाती दिखाई देती है। कुछ देर बाद कार चालक भी वहां पहुंचता है। इसके बाद कार कलेक्ट्रेट पहुंचती है। यहां महिला कार से उतरकर अपना दोपहिया वाहन लेकर चली जाती है। वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों और सरकारी वाहन के इस्तेमाल के उद्देश्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है कि वीडियो में दिखाई दे रही कार किस अधिकारी को आवंटित है और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था। दैनिक भास्कर इस प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 20 जून को की थी शिकायत, महिला का हुआ ट्रांसफर रेडियो विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी ने 20 जून 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना और कार्यस्थल पर अपमानजनक व्यवहार के आरोप लगाए थे। महिला का दावा है कि शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाय उनका ही ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में संबंधित अधिकारी से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 2004 बैच के अधिकारी हैं सुनील राजोरे सुनील राजोरे 2004 बैच के अधिकारी हैं। शुरुआती दौर में वे रीवा में डीएसपी के पद पर पदस्थ रहे। वर्ष 2015 में सिंहस्थ के दौरान उनकी पोस्टिंग उज्जैन में हुई। इसके बाद 2017 में वे इंदौर पहुंचे, जहां करीब आठ साल तक पदस्थ रहे। जुलाई 2025 में उनकी पोस्टिंग जबलपुर रेडियो एसपी के पद पर हुई। शिकायत की जांच कर रहे हैं, बयान भी ले रहे हैं : एएसपी एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि रेडियो विभाग में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली है। आईजी के निर्देश पर इसकी जांच सौंपी गई है। सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कोई तकनीकी इनपुट मिलता है तो उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।

Source link
#एसप #रडय #जबलपर #पर #महल #ASI #न #लगए #गभर #आरप #कहबवजह #घट #मटग #लत #ह #बदमशमककर #कहत #ह #और #नद #क #सज #द #जत #ह #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *