ऑटो खाई में गिरा, चालक का पैर टूटा:  हटवा बाजार-अमिलिया मार्ग पर तीन लोग थे सवार, तीन महीने में इसी जगह 10 हादसे हुए – Sidhi News

ऑटो खाई में गिरा, चालक का पैर टूटा: हटवा बाजार-अमिलिया मार्ग पर तीन लोग थे सवार, तीन महीने में इसी जगह 10 हादसे हुए – Sidhi News

सीधी जिले में हटवा बाजार के आगे अमिलिया मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऑटो खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो चालक राधेश्याम मौर्य का पैर टूट गया। ऑटो में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे।

.

ऑटो खाई में गिरा, चालक का पैर टूटा:  हटवा बाजार-अमिलिया मार्ग पर तीन लोग थे सवार, तीन महीने में इसी जगह 10 हादसे हुए – Sidhi News

राधेश्याम मौर्य ग्राम घोघरा के रहने वाले हैं। वे ऑटो लेकर हटवा से अमिलिया की ओर जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का दावा है कि हादसे वाली जगह पर पिछले तीन महीने में 10 सड़क हादसे हो चुके हैं। गांव के निवासी प्रशांत सिंह ने कहा कि इस जगह पर अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने इसे हादसों की आशंका वाला स्थान बताया।

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link
#ऑट #खई #म #गर #चलक #क #पर #टट #हटव #बजरअमलय #मरग #पर #तन #लग #थ #सवर #तन #महन #म #इस #जगह #हदस #हए #Sidhi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *