ऑटो में सवारी बैठाकर बैग से चुराता था नकदी और गहने, पुलिस ने जब्त किया रिक्शा; आरोपी गिरफ्तार

ऑटो में सवारी बैठाकर बैग से चुराता था नकदी और गहने, पुलिस ने जब्त किया रिक्शा; आरोपी गिरफ्तार

सवारियों को चकमा देकर उनके बैग से नकदी व आभूषण चुराने वाला शातिर ऑटो रिक्शा चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपित से नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने के साथ-साथ उसका ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 06:56:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 06:56:08 PM (IST)

ऑटो में सवारी बैठाकर बैग से चुराता था नकदी और गहने, पुलिस ने जब्त किया रिक्शा; आरोपी गिरफ्तार
सवारियों का बैग आगे रखकर जेवर व नकदी उड़ाने वाला अरेस्ट

HighLights

  1. सवारियों का बैग आगे रखकर जेवर व नकदी उड़ाने वाला अरेस्ट
  2. पीड़िता के बैग से 13 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी
  3. तिलक नगर पुलिस ने CCTV की मदद से स्कीम-140 से पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सवारियों को चकमा देकर उनके बैग से नकदी व आभूषण चुराने वाला शातिर ऑटो रिक्शा चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपित से नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने के साथ-साथ उसका ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

आगे बैग रखकर पार कर दिए थे नकदी और आभूषण, उतरते ही खुला राज

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के अनुसार गुरुवार को महिला अपनी बेटी संध्या के साथ देवगुराड़िया जाने के लिए पिपलियाहाना चौराहे से ऑटो में बैठी थीं। ऑटो चालक ने बेटी का बैग अपने पास आगे रख लिया। बैग में तीन-चार छोटे पर्स थे और उनमें 13 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, नथ, पेंडल और चांदी की दो चेन रखी थीं।

रिक्शा से उतरने पर मां-बेटी ने बैग देखा तो उसमें से छोटे पर्स गायब मिले। उन्होंने मामले की तिलक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और चालक पर चोरी का आरोप लगाया।

CCTV फुटेज से खुला राज, स्कीम-140 से पकड़ा गया शातिर चालक

टीआई मनीष लोधा के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो रिक्शा को चिह्नित किया और शनिवार को चालक को स्कीम-140 से पकड़ लिया। उसकी पहचान सोनू पुत्र बालकिशन लोगारे निवासी गोमा की फेल के रूप में हुई है।

Source link
#ऑट #म #सवर #बठकर #बग #स #चरत #थ #नकद #और #गहन #पलस #न #जबत #कय #रकश #आरप #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *