कंटेनर ने बाइक सवारों को कुचला, 2 लोगों की मौत:  आपस में समधी थे, विदिशा से शोक कार्यक्रम में आए थे, बाइक 200 मीटर तक घिसटी – Bina News

कंटेनर ने बाइक सवारों को कुचला, 2 लोगों की मौत: आपस में समधी थे, विदिशा से शोक कार्यक्रम में आए थे, बाइक 200 मीटर तक घिसटी – Bina News

कंटेनर ने बाइक सवारों को कुचला, 2 लोगों की मौत:  आपस में समधी थे, विदिशा से शोक कार्यक्रम में आए थे, बाइक 200 मीटर तक घिसटी – Bina News


खुरई में बांदरी थाना क्षेत्र के रजवांस में शनिवार शाम नेशनल हाईवे-44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मालथौन मर्चुरी भिजवाया, जहां रविवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने कंटेनर (NL 01 AD 2636) को जब्त कर लिया है। रिश्तेदार के शोक कार्यक्रम से लौट रहे थे समधी मृतकों की पहचान विदिशा जिले के बंदरावठा निवासी शेर सिंह आदिवासी (45 वर्ष) और तिगरा खुर्द निवासी मिथिलेश आदिवासी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में समधी थे। वे बंडा क्षेत्र के बछरावनी गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। ग्रामीणों में गुस्सा, ओवरब्रिज और सर्विस रोड की मांग हादसे के बाद रजवांस के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके से करीब 50 गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन पर्याप्त सर्विस रोड न होने के कारण लोगों को हाईवे के मुख्य मार्ग पर ही चलना पड़ता है। इससे तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने का डर हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले भी यहां कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। उन्होंने एनएचएआई (NHAI) और प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप के पास पुलिया और ब्लैक स्पॉट का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड का तुरंत निर्माण कराया जाए। जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त ओवरब्रिज और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं। रजवांस चौकी प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link
#कटनर #न #बइक #सवर #क #कचल #लग #क #मत #आपस #म #समध #थ #वदश #स #शक #करयकरम #म #आए #थ #बइक #मटर #तक #घसट #Bina #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *