कई देशों में शुरू हुआ टेस्ला एफएसडी का रोलआउट:फिर भी यूरोप में क्यों अटकी मंजूरी? जानें क्या है पूरा मामला – Tesla Fsd Approval Europe Delayed Again, Key Eu Meeting Now Set December 15

कई देशों में शुरू हुआ टेस्ला एफएसडी का रोलआउट:फिर भी यूरोप में क्यों अटकी मंजूरी? जानें क्या है पूरा मामला – Tesla Fsd Approval Europe Delayed Again, Key Eu Meeting Now Set December 15

Tesla FSD Approval Europe Delayed Again, Key EU Meeting Now Set December 15

टेस्ला फुल सेल्फ ड्राइविंग कार
– फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

टेस्ला की असिस्टेड सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को पूरे यूरोपीय संघ (ईयू) में मंजूरी मिलने का इंतजार और लंबा हो गया है। इस सिस्टम को पूरे ब्लॉक में लागू करने पर चर्चा के लिए होने वाली अहम बैठक एक बार फिर टाल दी गई है। अब यह बैठक 15 दिसंबर को होगी। यूरोपीय आयोग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी।


क्यों खास है यह बैठक?


  • रॉयटर्स के अनुसार, इसमें टेस्ला के असिस्टेड सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम को पूरे यूरोपीय संघ में मंजूरी देने पर चर्चा होनी है। इससे पहले भी दो बैठकों में इस प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं हो सकी थी।

  • यूरोपीय संघ की टेक्निकल कमेटी फॉर मोटर व्हीकल्स (TCMV) की बैठक पहले एक दिसंबर को तय की गई थी। इसके बाद बेल्जियम के फ्लैंडर्स ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि बैठक की तारीख बदलकर 7 दिसंबर कर दी गई है।

  • हालांकि, यूरोपीय आयोग ने अब स्पष्ट किया है कि बैठक सात दिसंबर को नहीं, बल्कि 15 दिसंबर को होगी। इस तरह टेस्ला के सिस्टम को यूरोप में मंजूरी मिलने पर चर्चा के लिए अब पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा।


नीदरलैंड्स से मिली थी शुरुआती मंजूरी


  • टेस्ला के असिस्टेड सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम को अप्रैल में नीदरलैंड्स से शुरुआती मंजूरी मिली थी। इसके बाद यूरोप के दूसरे देशों में भी इस तकनीक को अपनाने का रास्ता खुला।

  • अब तक करीब एकदर्जन देश नीदरलैंड्स के कदम काे फॉलो कर चुके हैं। इनमें इटली सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां इस सिस्टम का रोलआउट शुरू किया गया है। 

  • हालांकि, किसी एक देश से मिली मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि टेस्ला इस सिस्टम को पूरे यूरोपीय संघ में इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए ईयू स्तर पर अलग से समर्थन हासिल करना जरूरी है।


पूरे यूरोप में मंजूरी के लिए क्या है नियम?


  • यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों में टेस्ला के सिस्टम को मंजूरी दिलाने के लिए कम से कम 15 देशों का समर्थन जरूरी है। इन देशों की कुल आबादी ईयू की कुल आबादी का कम से कम 65 फीसदी प्रतिनिधित्व भी करनी चाहिए।

  • यानी सिर्फ देशों की संख्या पूरी करना पर्याप्त नहीं होगा। समर्थन देने वाले देशों की संयुक्त आबादी का निर्धारित आंकड़ा पूरा होना भी जरूरी है।


मंजूरी नहीं मिली तो क्या होगा?


  • यहां पर एक सवाल और खड़ा होता है कि अगर यूरोपीय संघ के स्तर पर टेस्ला के सिस्टम को मंजूरी नहीं मिलती है, तो राष्ट्रीय स्तर पर पहले दी गई मंजूरी भी रद्द हो सकती है।

  • ऐसे में 15 दिसंबर को होने वाली बैठक टेस्ला के लिए काफी अहम होगी। इसके नतीजे से यह तय करने में मदद मिलेगी कि कंपनी की असिस्टेड सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को पूरे यूरोप में मंजूरी मिलने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है या नहीं।

Source link
#कई #दश #म #शर #हआ #टसल #एफएसड #क #रलआउटफर #भ #यरप #म #कय #अटक #मजर #जन #कय #ह #पर #ममल #Tesla #Fsd #Approval #Europe #Delayed #Key #Meeting #Set #December

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *