कचरे के ढेर और मवेशियों के जमावड़े से थे परेशान:  ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होते ही पार्षद ने किया समाधान; खुले बिजली पैनल से खतरा – Bhopal News

कचरे के ढेर और मवेशियों के जमावड़े से थे परेशान: ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होते ही पार्षद ने किया समाधान; खुले बिजली पैनल से खतरा – Bhopal News

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं। छोला क्षेत्र रोड नंबर 01, गली नंबर 09 के निवासी रितेश विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर अपनी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पहले यहां कचरे का कंटेनर रख

.

इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होते ही पार्षद श्रीकांत राय ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जमा कचरे को हटाकर जगह को पूरी तरह साफ कर दिया। इसके साथ ही पार्षद ने खुद एप पर समाधान की पुष्टि करते हुए रहवासियों से वहां कचरा न डालने की अपील की।

एप के खास फीचर की वजह से यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…

कचरे के ढेर और मवेशियों के जमावड़े से थे परेशान:  ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होते ही पार्षद ने किया समाधान; खुले बिजली पैनल से खतरा – Bhopal News

नगर निगम के पार्षद श्रीकांत राय बने ‘पब्लिक स्टार’…

ऐशबाग: जलभराव की समस्या हुई दूर, यूजर ने खुद समाधान की पुष्टि की

भोपाल के ऐशबाग, मूना टॉवर के सामने क्षेत्र निवासी आमिर ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर हर बारिश में सड़क पर पानी भर जाने और जल निकासी की सही व्यवस्था न होने की समस्या पोस्ट की थी। उनके अनुसार, पानी भरा रहने के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी और मच्छर पनप रहे थे, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। हालांकि, दैनिक भास्कर एप पर शिकायत पोस्ट होने के बाद स्थानीय पार्षद आनंद अग्रवाल और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल निकासी को दुरुस्त कराया। इस कार्रवाई के बाद खुद शिकायतकर्ता आमिर ने एप पर ग्रीन टिक के साथ इसकी पुष्टि की है। अब समाधान के बाद की तस्वीर में सड़क से पानी पूरी तरह साफ नजर आ रहा है।

भोपाल के लोग कचरा, बिजली, खुदी सड़कों और जलभराव की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं…

भानपुर: कचरा नहीं उठने से रहवासी परेशान

भानपुर कोक्ता मार्ग, महोली विलेज क्षेत्र की निवासी कुंती ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनके मोहल्ले में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसके साथ ही नाली और सड़क की व्यवस्था न होने के कारण चारों तरफ गंदा पानी भरा रहता है। स्थिति इतनी खराब है कि स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरकर स्कूल जाना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।

अयोध्या नगर: खुला पड़ा है हाई वोल्टेज बिजली पैनल

अयोध्या नगर एक्सटेंशन (अननेम्ड रोड) निवासी विवेक सविता ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी के बीचों-बीच एक हाई वोल्टेज बिजली का पैनल बिल्कुल खुला पड़ा हुआ है। यह एक भीड़भाड़ वाली कॉलोनी है जहां रोज बच्चे खेलते हैं। आगामी बारिश के सीजन को देखते हुए यह खुला पैनल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द से जल्द बंद करने या दुरुस्त करने की मांग की है।

रायसेन रोड: हल्की बारिश में ही गली में जलभराव, घरों में घुस रहा पानी

रायसेन रोड, पुल बोगदा क्षेत्र के निवासी अनस ने ‘भास्कर समाधान’ पर जलभराव की गंभीर समस्या पोस्ट की है। शिकायत के अनुसार, हल्की सी बारिश होते ही पूरी गली में पानी भर जाता है और वह पानी लोगों के घरों के भीतर तक आने लगता है। जलभराव के कारण गली की सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। रहवासियों ने मांग की है कि मानसून की भारी बारिश शुरू होने से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी और आसान बनाया गया है।

अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल

भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

www.bhaskar.com
#कचर #क #ढर #और #मवशय #क #जमवड #स #थ #परशन #भसकर #समधन #पर #समसय #पसट #हत #ह #परषद #न #कय #समधन #खल #बजल #पनल #स #खतर #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *