कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर

कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर

कोरोना काल में देश भक्ति गीतों में डांस कर लोगों को मोटिवेट करने पर उनको सम्मान भी मिला था। उसके बाद पीएचक्यू और खंडवा में तैनात रहीं।वर्ष 2025 में उन…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 10:08:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 10:08:44 AM (IST)

कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर
अब नेहा पच्चीसिया भी पूरे देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

HighLights

  1. 2016 में आए परिणाम में प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बनीं
  2. पहली पोस्टिंग गुना में हुई थी, जहां आईजी से विवाद के चलते स्थानांतरण हुआ था
  3. वर्ष 2025 में उनको स्थानांतरित कर कटनी सीएसपी बनाया गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। मूल रूप से राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की निवासी निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया के पिता शिक्षक थे। मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखने वाली नेहा प्रारंभिक शिक्षा राजगढ़ में लेने के बाद एविएशन में डिप्लोमा कर वे एयर इंडिया में एयर होस्टेस बनी थीं। वर्ष 2012 से 2015 तक एमपीपीएससी की तैयारी की और 2016 में आए परिणाम में प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर सीएसपी बनीं।

naidunia_image

एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर

सीएसपी बनने से पहले कुछ दिनों तक महिला एवं बाल विकास विभाग में भी सेवाएं दीं। पहली पोस्टिंग गुना जिले में हुई थी, जहां पर भी आईजी से विवाद के चलते उनका स्थानांतरण हुआ था। कोरोना काल में देश भक्ति गीतों में डांस कर लोगों को मोटिवेट करने पर उनको सम्मान भी मिला था। उसके बाद पीएचक्यू और खंडवा में तैनात रहीं।वर्ष 2025 में उनको स्थानांतरित कर कटनी सीएसपी बनाया गया था।

naidunia_image

देश भर में चर्चा में रहा है सीएसपी पद

कटनी का सीएसपी का पद लंबे समय से देशभर चर्चा में रहा है। नेहा पच्चीसिया से पहले ख्याति मिश्रा सीएसपी रही हैं और पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन से उनकी करीबी व पति से विवाद के बाद सीएसपी बंगले में ही उनके पूरे परिवार के साथ पुलिस ने मारपीट की थी। एसपी का तबादला व विभागीय जांच के साथ ही सीएसपी को हटाया गया था। उनके बाद अब नेहा पच्चीसिया भी सीएसपी की कुर्सी में बैठने के साथ ही पूरे देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

naidunia_image

महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई

हत्या की जांच व जमीन खरीदी के दौरान सहयोग करने पर एसआइ सौरभ सोनी, रीडर नरेन्द्र पांडे, आरक्षक मट्टू व चालक केशव सिंह को निलंबित किया जा चुका है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जिले के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी उसकी जद में आ सकते हैं। जिसको लेकर महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

naidunia_image

बंगले में दो दिन रखा, सरकारी गाड़ी से रजिस्ट्री

आइजी जबलपुर की कराई गई जांच में सामने आया है कि सीएसपी ने पीड़ित रमेश लोधी (निवासी कन्हवारा) को रंगनाथ नगर थाना में रखने के साथ ही दो दिन तक अपने शासकीय आवास में बंधक बनाकर रखा। रजिस्ट्री वाले दिन पीड़ित भाग न जाए या किसी से शिकायत न कर दे, इसको लेकर उसे अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया था।

धमकी दी कि जेल से बचना है, तो 75 लाख और देने होंगे

जमीन गंवाने के बाद जब पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की और पटवारी के पास नामांतरण रोकने का आवेदन दिया, तो सीएसपी ने रमेश पर दर्ज एक हत्या के केस का फायदा उठाते हुए धमकी दी कि यदि वह जेल से बचना चाहता है, तो उसे 75 लाख रुपये और देने होंगे। सीएसपी ने दावा किया था कि रकम मिलने पर वह कोर्ट में बयान बदलवाकर उसे बरी करवा देंगी। पैसे देने से इनकार करने पर सीएसपी ने रमेश और उसके दामाद को मुकदमे में शामिल कर जेल भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें- MP BSc Nursing Seats: नर्सिंग छात्रों का इंतजार खत्म, 19 सरकारी कॉलेजों में 1535 सीटों पर मिलेगा प्रवेश; काउंसलिंग जल्द होगी शुरू

Source link
#कटन #क #नगर #पलस #अधकषक #रह #नह #पचचसय #न #वरद #क #पहल #बर #नह #कय #दगदर #एयर #हसटस #स #सएसप #तक #क #सफर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *