कटनी में बाइक की चेन में फंसी साड़ी:  बाइक से गिरी 6 माह की गर्भवती; सिर-पेट में गंभीर चोट, अस्पताल से लौट रही थी – Katni News

कटनी में बाइक की चेन में फंसी साड़ी: बाइक से गिरी 6 माह की गर्भवती; सिर-पेट में गंभीर चोट, अस्पताल से लौट रही थी – Katni News

कटनी में बाइक की चेन में फंसी साड़ी:  बाइक से गिरी 6 माह की गर्भवती; सिर-पेट में गंभीर चोट, अस्पताल से लौट रही थी – Katni News


कटनी जिले के बड़वारा में NH-43 पर सोमवार शाम चलती बाइक की चेन में साड़ी का पल्लू फंस जाने से बाइक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 6 माह की एक गर्भवती सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। महिला को नाजुक हालत में बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र से कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर को दिखाकर गांव लौट रहा था परिवार पीड़ित पति नागेंद्र यादव ने बताया कि वह अपनी 6 महीने की गर्भवती पत्नी अर्चना यादव को रूटीन चेकअप के लिए कटनी में डॉक्टर के पास ले गया था। शाम को जब दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी विलायत कला ग्राम के पास अचानक अर्चना की साड़ी का पल्लू चलती बाइक के पिछले पहिये की चेन में फंस गया। सिर और पेट में आई गंभीर चोटें, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल साड़ी का कपड़ा चेन में फंसते ही गाड़ी का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और दंपती तेज रफ्तार बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में गर्भवती महिला अर्चना के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई, जिसे देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और एक निजी वाहन का इंतजाम कर घायल महिला को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने घायल महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया और खून बहना रोका। डॉक्टरों ने किसी भी बड़े जोखिम से बचने के लिए उसे तुरंत एम्बुलेंस से कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला डॉक्टरों की देखरेख में घायल अर्चना का इलाज जारी है।

Source link
#कटन #म #बइक #क #चन #म #फस #सड #बइक #स #गर #मह #क #गरभवत #सरपट #म #गभर #चट #असपतल #स #लट #रह #थ #Katni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *