![]()
कटनी पुलिस अधीक्षक (SP) दफ्तर के मुख्य गेट पर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम कुंद्रेही से आए लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 6 अगस्त की है, जब पुलिस की एक टीम गांव कुंद्रेही में लल्लू चौधरी नाम के शख्स को पकड़ने पहुंची थी। परिवार का कहना है कि जब घर की महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और लल्लू को ले जाने से रोका, तो पुलिसवाले भड़क गए। लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठियों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। इस मारपीट में सीमा चौधरी, मीणा चौधरी, धूपकली, महिमा, पूजा, प्रिया और श्याम बाई समेत कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का कहना है कि महिलाओं पर पहले से कोई केस दर्ज नहीं था, फिर भी उनके साथ बर्बरता की गई और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। SIT जांच और FIR दर्ज करने की मांग विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच स्थानीय अफसरों के बजाय वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में बनी SIT (विशेष जांच दल) से कराई जाए, क्योंकि उन्हें स्थानीय पुलिस की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है। इसके साथ ही दोषियों पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
Source link
#कटन #म #करयलय #क #बहर #गरमण #क #परदरशन #बल #आरप #क #पकडन #आई #पलस #न #महलओ #क #पटगलय #द #Katni #News

