![]()
शिवपुरी के कोलारस कस्बे में जगतपुर तिराहे के पास शुक्रवार को कबाड़ के चार स्टॉलों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब एक लाख रुपए का कबाड़ जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, टीवीएस शोरूम के सामने रखे चारों स्टॉल विष्णु कोरकू के हैं, जो कबाड़ का कारोबार करते हैं। शुक्रवार होने के कारण स्टॉल बंद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग पीछे की ओर से लगी और देखते ही देखते पूरे कबाड़ में फैल गई। दो घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड ऑपरेटर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। इस दौरान दमकल वाहन में तीन बार पानी भरना पड़ा, जबकि दो पानी के टैंकरों की भी मदद ली गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Source link
#कबड #क #चर #सटल #म #आग #लख #क #समन #जल #कलरस #म #द #घट #क #मशककत #क #बद #पय #कब #एक #लख #क #कबड #जल #Shivpuri #News


