करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत:  हरदा में ट्यूबवेल के पास हादसा; खेत पर गए थे माता-पिता – Harda News

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के साल्याखेड़ी गांव में सोमवार शाम करीब 6 बजे करंट लगने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साल्याखेड़ी गांव के रहने वाले लक्ष्मण चौहान और उनकी पत्नी खेत पर गए हुए थे। इस दौरान उनका बड़ा बेटा अर्चित, जो गांव के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था, घर के पास लगे ट्यूबवेल के पास गया। करंट लगने से बेहोश हो गया था
तभी उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसके चाचा ने उसे देखा और उसके माता-पिता को सूचना दी। उसे तुरंत हंडिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अर्चित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई दिव्यांग है।

Source link
#करट #लगन #स #सल #क #बचच #क #मत #हरद #म #टयबवल #क #पस #हदस #खत #पर #गए #थ #मतपत #Harda #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *