'करियर खत्म था, उन्होंने नया जीवन दिया' निरहुआ का खुलासा, रो पड़ीं काजल तो मां बनना चाहती हैं आम्रपाली

'करियर खत्म था, उन्होंने नया जीवन दिया' निरहुआ का खुलासा, रो पड़ीं काजल तो मां बनना चाहती हैं आम्रपाली



'करियर खत्म था, उन्होंने नया जीवन दिया' निरहुआ का खुलासा, रो पड़ीं काजल तो मां बनना चाहती हैं आम्रपाली

जियो हॉटस्टार के नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. 2 अगस्त से शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक ही मंच पर नजर आए. पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी ने अपनी बातों और खुलासों से दर्शकों का ध्यान खींचा.

Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री के साथ हुई शो की शुरुआत

शो का आगाज पवन सिंह की आवाज से हुआ. इस दौरान आम्रपाली दुबे ने मुस्कुराते हुए बताया कि पवन सिंह का निकनेम ‘हलुमान’ है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन फिल्मों में पवन सिंह के किरदार का नाम ‘राजा’ होता है, वे अक्सर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल करती हैं. वहीं, निरहुआ ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वह लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते. शो में उस पुराने स्टेज शो का भी जिक्र हुआ, जब प्रदर्शन के दौरान पवन सिंह पर पत्थर फेंका गया था.

View on Instagram

Nirahua on Amrapali: आम्रपाली को लेकर निरहुआ का बड़ा खुलासा

शो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बॉन्डिंग भी चर्चा का विषय रही. आम्रपाली ने बताया कि वह निरहुआ के साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अब उनका रिश्ता सिर्फ को-स्टार का नहीं, बल्कि परिवार जैसा हो गया है. इसी दौरान निरहुआ ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा, “2014 के आसपास मेरा करियर लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया था. लेकिन आम्रपाली के साथ काम करने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई. हमने लगातार कई हिट फिल्में दीं.”

Amrapali Dubey: मां बनने की इच्छा का किया जिक्र

बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने अपनी निजी इच्छा भी साझा की. उन्होंने कहा कि वह भविष्य में मां बनना चाहती हैं. उनके इस बयान ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

View on Instagram

Kajal Raghwani Emotional: भावुक हुईं काजल राघवानी, तेज प्रताप ने भी सुनाई अपनी कहानी

शो में तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनका सपना पायलट बनने का था और उन्होंने इसकी पढ़ाई भी शुरू की थी. हालांकि, परिवार की जिम्मेदारियों और परिस्थितियों के कारण उन्हें राजनीति का रास्ता चुनना पड़ा. वहीं, काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बात करते हुए भावुक पल साझा किए. रिश्तों को लेकर बातचीत के दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखें नम हो गईं.

Bhojpuri Bawaal: कब और कहां देख सकते हैं शो?

शो के मेकर्स का दावा है कि ‘भोजपुरी बवाल’ पूरी तरह रियल फॉर्मेट पर आधारित है और इसमें किसी तरह की स्क्रिप्टिंग या बनावटी ड्रामा नहीं है. दर्शक इसे रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मेडिकल रिपोर्ट देख घबरा गए पवन सिंह, डॉक्टर से पहले एलेक्सा से पूछ बैठे बीमारी का राज, VIDEO

The post 'करियर खत्म था, उन्होंने नया जीवन दिया' निरहुआ का खुलासा, रो पड़ीं काजल तो मां बनना चाहती हैं आम्रपाली appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *