कर्नाटक:पीएम मोदी के काफिले में शामिल आईएएफ हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मरम्मत के लिए पहुंची विशेषज्ञ टीम – Iaf Helicopter Pm Modi Convoy Technical Snag Mysuru Technical Personnel Arrived Carrying Out Repair Work

कर्नाटक:पीएम मोदी के काफिले में शामिल आईएएफ हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मरम्मत के लिए पहुंची विशेषज्ञ टीम – Iaf Helicopter Pm Modi Convoy Technical Snag Mysuru Technical Personnel Arrived Carrying Out Repair Work

iaf helicopter pm modi convoy technical snag mysuru Technical personnel arrived carrying out repair work

पीएम मोदी के काफिले में शामिल हेलिकॉप्टर की मरम्मत
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूरु दौरे के दौरान उनके काफिले में शामिल भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते हेलिकॉप्टर शनिवार को ललित महल के पास स्थित जयचामराजा वाडियार हेलीपैड पर खड़ा रहा। विमान को ठीक करने के लिए तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया।


ये भी पढ़ें: ‘क्या राहुल गांधी सीक्रेट एजेंट हैं?’: फोन टैपिंग के आरोप पर शाइना एनसी का सवाल; कहा- मोदी फोबिया से बाहर आइए

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3:20 बजे COSMOS-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करने के लिए मैसूरु पहुंचे थे। उनके दौरे के लिए तीन हेलिकॉप्टर हेलीपैड पर उतरे थे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद जब उनका काफिला रवाना होने की तैयारी कर रहा था, तभी इनमें से एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई। इस वजह से वह उड़ान नहीं भर सका।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और उनके काफिले के अन्य सदस्य बाकी हेलिकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जबकि खराबी वाला हेलिकॉप्टर हेलीपैड पर ही खड़ा रह गया।

ये भी पढ़ें: मेकेदातु बांध पर छिड़ी जुबानी जंग: तमिलनाडु कांग्रेस के विरोध पर डीके शिवकुमार बोले- उन्हें तथ्य पता नहीं

मरम्मत के लिए पहुंची तकनीकी टीम, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं। वे विमान की मरम्मत में जुटे हैं, ताकि उसे दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया जा सके। इस बीच मैसूरु स्थानीय पुलिस ने हेलीपैड के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है और वहां खड़े हेलिकॉप्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। मैसूरु नगर निगम के कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है।

Source link
#करनटकपएम #मद #क #कफल #म #शमल #आईएएफ #हलकपटर #म #आई #तकनक #खरब #मरममत #क #लए #पहच #वशषजञ #टम #Iaf #Helicopter #Modi #Convoy #Technical #Snag #Mysuru #Technical #Personnel #Arrived #Carrying #Repair #Work

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *