‘कल्चर की बात करते हैं, फिर गालियां देते हैं’, राखी ऐड विवाद पर कृति सेनन का पलटवार; जानें पूरा मामला

‘कल्चर की बात करते हैं, फिर गालियां देते हैं’, राखी ऐड विवाद पर कृति सेनन का पलटवार; जानें पूरा मामला


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने राखी विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा. लेकिन सबसे ज्यादा दुख इस बात से हुआ कि खुद को भारतीय संस्कृति का रक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने उनके माता-पिता और बहन की पोस्ट पर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया.

कृति ने करीना कपूर खान के यूट्यूब शो ‘What Women Want’ में यह बात कही. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके परिवार ने ऐसा क्या किया था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दी गईं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी बहन ने उन्हें कमेंट्स बंद करने की सलाह भी दी थी, लेकिन कृति का सवाल था कि वह ऐसा क्यों करें?

‘कल्चर की बात करते हैं, फिर गालियां देते हैं’, राखी ऐड विवाद पर कृति सेनन का पलटवार; जानें पूरा मामला
कृति सनन रखी ऐड (फोटो : इंस्टाग्राम)

राखी विज्ञापन पर क्यों हुआ था विवाद?

दरअसल, कृति सेनन एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन में नजर आई थीं. इस विज्ञापन के दो हिस्सों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई थी.

पहला, विज्ञापन में कृति राखी बांधते समय मॉडर्न कपड़ों में दिखाई दी थीं. दूसरा, विज्ञापन में उन्होंने एक पालतू कुत्ते को भी राखी बांधी थी. इन दोनों बातों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

कुछ लोगों ने इसे भारतीय परंपरा के खिलाफ बताया, जबकि दूसरे लोगों ने सवाल उठाया कि राखी मनाने के तरीके और कपड़ों को लेकर किसी महिला को निशाना बनाना कितना सही है.

विवाद बढ़ने के बाद कृति ने अपने पहनावे को लेकर सफाई भी दी थी. इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ और आखिरकार ब्रांड ने विज्ञापन को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया.

करीना कपूर खान, कृति सेनन (फोटो: इंस्टाग्राम)
करीना कपूर खान, कृति सेनन (फोटो: इंस्टाग्राम)

‘मेरे माता-पिता और बहन ने क्या किया था?’

करीना कपूर खान से बातचीत के दौरान कृति ने कहा कि उन्हें कमेंट्स पढ़ने की आदत नहीं है, लेकिन इस मामले में लोगों ने उनके परिवार को भी निशाना बनाया था तो उन्होंने कमेंट्स देखें.

एक्ट्रेस ने कहा कि जो लोग संस्कृति और सम्मान की बात कर रहे थे, उन्हीं में से कुछ लोगों ने उनके माता-पिता और बहन की पोस्ट पर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

कृति ने सवाल किया कि उनके परिवार का इस विवाद से क्या लेना-देना था और किसी को उनके घरवालों के बारे में इस तरह बोलने का अधिकार किसने दिया?

उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में परेशान हुई थीं. उनकी बहन ने उन्हें कमेंट्स बंद करने के लिए कहा, लेकिन कृति का मानना था कि गलत व्यवहार करने वालों की वजह से उन्हें अपनी आवाज बंद नहीं करनी चाहिए.

महिलाओं को हर छोटी बात पर क्यों घेरा जाता है?

एक्ट्रेस के मुताबिक, महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनकी लंबाई और निजी जिंदगी तक पर सवाल उठाए जाते हैं. कभी उनके पहनावे पर टिप्पणी होती है, तो कभी बिना वजह उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं.

कृति ने कहा कि महिलाओं को छोटी-छोटी बातों पर निशाना बनाना गलत है. उनके मुताबिक, समाज में पुरुषों और महिलाओं के साथ होने वाले इस भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है.

‘एक्टर को निशाना बनाना सबसे आसान’

कृति ने यह भी कहा कि किसी विवाद में कलाकारों को निशाना बनाना आसान होता है. उनके मुताबिक, कलाकार भी आम इंसान हैं और सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी बातों का उन पर भी असर पड़ता है.

उन्होंने समाज में गहराई तक मौजूद पुरुष प्रधान सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे खत्म करने के लिए लगातार कोशिश करनी होगी.

कृति सेनन आखिरी बार फिल्म ‘Cocktail 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी थे. फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा का वीडियो वायरल कहा -‘मुझे कुछ हो जाए तो पत्नी को ट्रोल मत करना’; जानें पूरा मामला

The post ‘कल्चर की बात करते हैं, फिर गालियां देते हैं’, राखी ऐड विवाद पर कृति सेनन का पलटवार; जानें पूरा मामला appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *