कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल:हिरासत में लिए गए कई नेता, पार्टी ने केंद्र पर लगाए क्या आरोप? – Rahul-gandhi-congress-protest-updates-leaders-reactions-pm-residence-leaders-detained-delhi-police-resignation
“_id”:”6a5f5d8e178a26295d0d3852″,”slug”:”rahul-gandhi-congress-protest-updates-leaders-reactions-pm-residence-leaders-detained-delhi-police-resignation-2026-07-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल: हिरासत में लिए गए कई नेता, पार्टी ने केंद्र पर लगाए क्या आरोप?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
कांग्रेस ने सरकार पर लगाए क्या आरोप? – फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया। वहीं, राहुल गांधी के धरना शुरू करने के कुछ ही समय बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी से धरना खत्म करने की अपील की।
राहुल गांधी के नेतृत्व में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई नेता धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हमारे पास और कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर संसद में बहस नहीं कर रही है। हम और क्या कर सकते हैं, सड़क पर आना पड़ रहा है।