![]()
टीकमगढ़ में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने इसे ‘पूल पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की नसीहतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। साहू ने यह बयान शनिवार को जारी किया, जबकि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग 21 मई को संपन्न हो गया था। जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री जनता को खर्चों में कमी लाने की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता तीन सितारा होटल में प्रशिक्षण के नाम पर पूल पार्टी और गाना बजाना कर रहे हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बिजली संकट के बीच भाजपा नेताओं की कथित ‘स्विमिंग पूल पार्टी’ पर सवाल उठाए। टीकमगढ़ के एक तीन सितारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर साहू ने कहा कि यह प्रशिक्षण कम और ‘स्विमिंग पूल पार्टी’ ज्यादा नजर आया। उनके अनुसार, दिन में बैठकें होती थीं और उसके बाद भाजपा नेता स्विमिंग पूल में आनंद लेते दिखाई दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने, संसाधनों का कम उपयोग करने और संयम बरतने की सलाह का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की जीवनशैली इसके विपरीत है। साहू ने आगे कहा, “देश में जब भी कोई संकट आता है तो जनता को नसीहत दी जाती है कि ऐसा करो, वैसा मत करो। पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने की बात कही जाती है। लेकिन दूसरी तरफ भाजपा नेता महंगे होटलों में एसी कमरों और स्विमिंग पूल में पार्टी करते दिखाई देते हैं।” उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील की और कहा कि जनता सब देख रही है, आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।
www.bhaskar.com
#कगरस #न #भजप #क #परशकषण #पर #सध #नशन #जलधयकष #बल #सटर #हटल #म #पल #परट #पएम #क #नसहत #नह #मन #रह #नत #Tikamgarh #News
Posted inइंदौर समाचार


