कांग्रेस से जीतकर भाजपा में शामिल हुए 3 पार्षदों की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों न पार्षदी समाप्त कर दी जाए

कांग्रेस से जीतकर भाजपा में शामिल हुए 3 पार्षदों की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों न पार्षदी समाप्त कर दी जाए

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन पार्षदों की परेशानी बढ़ गई है। हाई कोर्ट ने इन तीनों पार्षदों को नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि क्यों न उनकी पार्षदी समाप्त कर दी जाए।

Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 05:24:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 05:24:01 PM (IST)

कांग्रेस से जीतकर भाजपा में शामिल हुए 3 पार्षदों की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों न पार्षदी समाप्त कर दी जाए
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ। – फाइल फोटो

HighLights

  1. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन पार्षदों की बढ़ी मुश्किल
  2. हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों न आपकी पार्षदी समाप्त कर दें
  3. सरकार पहले ही कर चुकी है दल-बदल कानून के बाद तहत कार्रवाई से इंकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन पार्षदों की परेशानी बढ़ गई है। हाई कोर्ट ने इन तीनों पार्षदों को नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि क्यों न उनकी पार्षदी समाप्त कर दी जाए। पार्षदों को 16 दिसंबर से पहले अपना जवाब देना है। हाई कोर्ट ने पार्षदों को यह नोटिस इस संबंध में निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया है।

शासन स्तर पर आवेदन निरस्त होने के बाद दायर की याचिका

वर्ष 2022 में हुए इंदौर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतने वाले पार्षद ममता सुनेरे, शिवम यादव और विनिता मौर्य ने चुनाव जीतने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। ये तीनों पार्षद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

इनके विरुद्ध दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए, उनका पद रिक्त घोषित करने और उक्त वार्डों में उप चुनाव कराए जाने की मांग करते हुए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने शासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन विभाग ने इस आवेदन को निरस्त कर दिया था।

मतदाताओं के साथ धोखा, दोबारा चुनाव की मांग

निरस्ती के इसी आदेश को चुनौती देते हुए सोनिला मिमरोट ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि तीनों पार्षदों ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। जनता ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न का बटन दबाकर उन्हें जिताया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद तीनों पार्षदों ने सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि उनके वार्ड के मतदाताओं के साथ भी गलत किया है। ऐसी स्थिति में उनका चुनाव निरस्त किया जाकर दोबारा चुनाव करवाया जाना चाहिए।

Source link
#कगरस #स #जतकर #भजप #म #शमल #हए #परषद #क #बढ #मशकल #हई #करट #न #पछ #कय #न #परषद #समपत #कर #द #जए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *