काजल ने उड़ाया खेसारी का मजाक, फैंस को याद दिलाया अतीत; ‘तब तो नहीं रोका गया…’, Bhojpuri Hindi News

काजल ने उड़ाया खेसारी का मजाक, फैंस को याद दिलाया अतीत; ‘तब तो नहीं रोका गया…’, Bhojpuri Hindi News


काजल राघवानी ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर खेसारी लाल यादव और उनकी फैन आर्मी को लताड़ा है।

काजल ने उड़ाया खेसारी का मजाक, फैंस को याद दिलाया अतीत; ‘तब तो नहीं रोका गया…’, Bhojpuri Hindi News

काजल राघवानी ने भोजपुरी बवाल के हालिया में खुलासा किया था कि जिस एक्टर के साथ वह प्यार में थीं वह उनके साथ करवाचौथ मनाने आया करता था।

रियलिटी टीवी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हर नए खुलासे के बाद काजल राघवानी सुर्खियों में आ जा रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था कि कैसे उन्हें अपने स्ट्रगल के दौरान पिता के साथ नहीं होने का दुख होता है। पत्रकार शुभांकर के साथ इसी बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्हें अपनी निजी जिंदगी में बहुत मार खानी पड़ी। काजल राघवानी का नाम भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई साल तक जुड़ा रहा था।

साथ करवाचौथ मनाते थे खेसारी

माना जाता है कि खेसारी तब काजल के साथ करवाचौथ भी मनाया करते थे। रियलिटी शो पर जब काजल ने एक बार फिर यह बात खुलकर कही तो वह ट्रोल होने लगीं। ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है।

खेसारी लाल का उड़ाया मजाक

काजल राघवानी ने अपनी ताजा इंस्टा पोस्ट में लिखा, “महादेव क्या क्या करना पड़ रहा है सपोर्ट के लिए। कल यदमुल्ला यदमुल्ला का नारा लगाया जा रहा था, तब तो नहीं रोका गया कि मत बोलिए ऐसे खेसारी जी को।” काजल राघवानी ने आरोप लगाया है कि जब खेसारी की तरफ से ये चीजें की जा रही थीं, तब कोई उनसे नहीं बोला कि वह अटेंशन पाने के लिए ये सब कर रहे हैं, अब उन पर अटेंशन पाने का आरोप लगाया जा रहा है। काजल राघवानी ने कहा, “अटेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। ये सब आप कर सकते हैं। मेरे लिए मैं और मेरा सच काफी हैं जी।”

‘किसी को सफाई नहीं देना चाहती’

काजल राघवानी ने बुधवार को की अपनी इस इंस्टा पोस्ट में लिखा, “अब मैं किसी को सफाई नहीं देना चाहूंगी। आज आप सबके पास जा जाकर इंडस्ट्री को कॉल करके अपनी तरफ कर लीजिए। इतना वक्त नहीं है मेरे पास आपकी तरह कि प्लीज मेरे सपोर्ट में बोलिए।” काजल राघवानी ने कहा कि यह सब करने की जरूरत उन्हें है। जब किसी को लगेगा कि सच का साथ देना है तो बिना बताए आ जाएगा। किसी से कहकर चीजें बुलवाने की जरूरत नहीं है। पोस्ट की आखिर में काजल ने उन लोगों का शुक्रिया किया है, जो उनके साथ खड़े रहे।

‘जो साथ खड़े हैं उन सबका शुक्रिया’

भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस ने लिखा, “और मैं उन सबका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं। दिल से धन्यवाद। चाहे वो खेसारी जी के लोग हों, या फिर पवन जी के, या इंडस्ट्री के, या हमारे दर्शक। ये प्यार जीवन भर याद रखूंगी। भगवान एक ना एक दिन सच बाहर जरूर लाएगा। मैं उस दिन का इंतजार करूंगी।” बता दें कि काजल राघवानी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में अभी तक की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं। शो के हर एपिसोड में वह कुछ न कुछ धमाका कर ही देती हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *