कालीन भैया का भौकाल जारी: ‘Mirzapur: The Movie’ ने 2 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

कालीन भैया का भौकाल जारी: ‘Mirzapur: The Movie’ ने 2 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश


Mirzapur: The Movie Box Office Collection Day 2: मिर्जापुर: द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म  का लगातार  दूसरे दिन भी भौकाल रहा. 4 सितंबर को रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर ने पहले दिन शानदार शुरुआत की और दूसरे दिन भी कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई. फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रही फिल्म की पकड़

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें हिंदी वर्जन का योगदान लगभग 30.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तेलुगु वर्जन से करीब 25 लाख रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 68.20 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

कालीन भैया का भौकाल जारी: ‘Mirzapur: The Movie’ ने 2 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

फिल्म की कमाई में हिंदी दर्शकों का योगदान सबसे ज्यादा है. पहले दिन भी फिल्म ने करीब 29 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन कमाई में आई तेजी से साफ है कि वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का फायदा मिल रहा है.

दो दिन में 75 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के महज दो दिनों में दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है,  जिससे पता चलता है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं.

मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. फिल्म में पुराने किरदारों और कलाकारों की वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता पहले से ही बढ़ा दी थी.

यह भी पढ़ें: Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हनुमान अंश’ तक, बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली बादशाहत, किसे मिली मात?

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की जोड़ी फिर आई पसंद

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में लौटे हैं. दिव्येंदु भी मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, रवि किशन की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है.

Mirzapur: The Movie
Mirzapur: The Movie

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी पहले ही अपनी दमदार कहानी, हिंसा, एक्शन और यादगार किरदारों की वजह से बड़ी फैन फॉलोइंग बना चुकी है. ऐसे में फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह था.

वीकेंड पर और बढ़ सकती है कमाई

दो दिनों के आंकड़ों को देखते हुए फिल्म के लिए रविवार और आगे के दिनों में भी अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है. अगर दर्शकों का यही रुझान जारी रहता है, तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Day 1: कालीन भैया का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, सैयारा और आवारापन 2 के रिकॉर्ड चकनाचूर

The post कालीन भैया का भौकाल जारी: ‘Mirzapur: The Movie’ ने 2 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *