किएर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से दिया इस्तीफ़ा

किएर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से दिया इस्तीफ़ा

किएर स्टार्मर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, स्टार्मर का कहना है कि उन्होंने सोमवार की सुबह किंग से बात करके उन्हें अपने इस्तीफ़े के फ़ैसले के बारे में बताया.

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 2 मिनट

किएर स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है.

10 डाउनिंग स्ट्रीट पर अपने फ़ैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही हैं.

उनका कहना है कि उन्होंने इस सवाल पर अपनी पार्टी का “जवाब सुन लिया है” और “उस जवाब को अच्छे से स्वीकार करते हैं.”

उनका कहना है कि उन्होंने जो भी फ़ैसला लिया है, वह “अपने देश को सबसे पहले रखने” के बारे में रहा है, जिससे वह प्यार करते हैं.

उन्होंने कहा, “मैं लेबर पार्टी के लीडर के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा.”

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्टार्मर का कहना है कि उन्होंने सोमवार की सुबह किंग से बात करके उन्हें अपने इस्तीफ़े के फ़ैसले के बारे में बताया.

उन्होंने लेबर पार्टी की नेशनल एग्ज़ीक्यूटिव कमेटी से कहा है कि वे एक टाइमटेबल तय करे जिसमें लीडरशिप के लिए नॉमिनेशन 9 जुलाई से शुरू हों और इसकी प्रक्रिया गर्मियों की छुट्टियों तक पूरी हो जाए.

इसका मतलब है कि सितंबर में संसद के शुरू होने से पहले एक नया लीडर बन जाएगा.

उन्होंने कहा कि तब तक वो प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

Source link
#कएर #सटरमर #न #बरटन #क #परधनमतर #और #लबर #परट #क #नत #पद #स #दय #इसतफ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *