Common Phone Charging Mistakes: आज के इस डिजिटल और आधुनिक दौर में स्मार्टफोन हम सभी की जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना एक पल भी गुजारना मुश्किल लगता है। फोन को सुचारू रूप से चलाने के लिए उसका चार्जर भी उतना ही जरूरी होता है, लेकिन अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ ही महीनों में लोगों का मोबाइल चार्जर या उसकी केबल खराब हो जाती है।
इसके पीछे कोई कंपनी की तकनीकी कमी नहीं बल्कि हमारी अपनी कुछ रोजमर्रा की गलत आदतें होती हैं, जिनपर हम ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी अपने फोन के चार्जर को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं और बार-बार नया चार्जर खरीदने के खर्च से बचना चाहते हैं, तो आपको इन बातों को जान लेना चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि वे कौन सी बड़ी गलतियां हैं।

2 of 5
केबल को जोर से खींचना?
– फोटो : Adobe Stock
केबल को जोर से खींचना?
- फोन चार्ज होने के बाद कई लोग तार को बीच से पकड़कर जोर से खींचकर निकालते हैं, जिससे अंदरूनी तांबे के बारीक तार टूट जाते हैं।
- हमेशा प्लग से निकालते समय चार्जर के प्लास्टिक एडॉप्टर या पिन को पकड़कर ही बाहर खींचना चाहिए।

3 of 5
लोकल एडाप्टर का इस्तेमाल?
– फोटो : Adobe stock
लोकल एडाप्टर का इस्तेमाल?
- ओरिजिनल चार्जर खराब होने पर लोग अक्सर बाजार से बहुत सस्ते और घटिया क्वालिटी के लोकल चार्जर खरीद लेते हैं।
- इस तरह के अनधिकृत चार्जर में वोल्टेज का संतुलन सही नहीं होता है, जिससे फोन की बैटरी और चार्जर दोनों को भारी नुकसान पहुंचता है।

4 of 5
चार्जिंग के दौरान फोन चलाना?
– फोटो : Adobe stock
चार्जिंग के दौरान फोन चलाना
- फोन को चार्जिंग पर लगाकर लगातार गेम खेलने, वीडियो देखने या लंबी बात करने से चार्जर और बैटरी पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।
- इस अत्यधिक गर्मी और लोड की वजह से चार्जर बहुत जल्दी गर्म होकर अंदर से पूरी तरह खराब हो जाता है।

5 of 5
नमी और धूल से बचाव जरूरी
– फोटो : Adobe Stock
नमी और धूल से बचाव जरूरी
- चार्जर या उसके पोर्ट में नमी, पानी की बूंदें या धूल-मिट्टी चले जाने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
- अपने चार्जर को हमेशा सुरक्षित, सूखी और साफ जगहों पर रखना चाहिए ताकि उसकी कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहे।
Source link
#कन #गलतय #क #वजह #स #मबइल #क #चरजर #जलद #खरब #हत #ह #यह #समझ #Mobile #Charger #Damaged #Quickly #Due #Mistakes #Understand


