किराना दुकान में रहस्यमयी आग, 25 लाख का नुकसान:  वारदात के 6 घंटे का CCTV फुटेज गायब, जांच जारी – Sidhi News

किराना दुकान में रहस्यमयी आग, 25 लाख का नुकसान: वारदात के 6 घंटे का CCTV फुटेज गायब, जांच जारी – Sidhi News

किराना दुकान में रहस्यमयी आग, 25 लाख का नुकसान:  वारदात के 6 घंटे का CCTV फुटेज गायब, जांच जारी – Sidhi News


सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बम्हनी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित ‘मंजू किराना स्टोर’ में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें शॉर्ट सर्किट और साजिश दोनों पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। दुकान संचालक भगवानदीन गुप्ता ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं और उन्हें इसकी सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज गायब पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक, यानी घटना के संभावित समय का लगभग छह घंटे का फुटेज गायब है। सीसीटीवी फुटेज गायब होने से पुलिस अब तकनीकी पहलुओं के साथ अन्य संभावित कोणों से भी जांच कर रही है। पीड़ित भगवानदीन गुप्ता के अनुसार, आग में लगभग 20 से 25 लाख रुपए का किराना सामान, एक लाख रुपए नकद और दुकान में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि यह घटना शॉर्ट सर्किट से हुई या किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आग लगने के कारणों की जांच बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#करन #दकन #म #रहसयमय #आग #लख #क #नकसन #वरदत #क #घट #क #CCTV #फटज #गयब #जच #जर #Sidhi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *