किसानों को दिन में मिलेगी सिंचाई के लिए बिजली:  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर में बलराम कृषि महोत्सव में की घोषणा, शून्य ब्याज पर मिलेगा कर्ज – Sheopur News

किसानों को दिन में मिलेगी सिंचाई के लिए बिजली: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर में बलराम कृषि महोत्सव में की घोषणा, शून्य ब्याज पर मिलेगा कर्ज – Sheopur News

किसानों को दिन में मिलेगी सिंचाई के लिए बिजली:  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर में बलराम कृषि महोत्सव में की घोषणा, शून्य ब्याज पर मिलेगा कर्ज – Sheopur News


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली मिलेगी। इससे किसान दिन के समय अपनी फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को श्योपुर के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव और किसान मेले को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने श्योपुर के किसानों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। किसानों की भलाई के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है। खरीफ और रबी फसलों के लिए कर्ज चुकाने की छह-छह महीने की अवधि बढ़ाकर अब एक साल कर दी गई है। यानी किसान जिस दिन कर्ज लेगा, उसी दिन से एक साल तक उसे चुकाने का समय मिलेगा। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा देने और ज्यादा संख्या में दुग्ध सहकारी समितियां बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्योपुर में धान और गेहूं का अच्छा उत्पादन होता है। यहां के किसान मोटे अनाज की खेती भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने माता-पिता से बच्चों को पढ़ाने और फिजूलखर्ची रोकने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक आयोजनों में बेवजह के खर्च कम करने और सामूहिक विवाह सम्मेलनों से शादियां कराने की परंपरा को बढ़ावा देने को भी कहा। कृषि वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक तकनीक की जानकारी
स्थानीय कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने मुख्यमंत्री को मेले की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती, नवीन तकनीक और फसलों से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। कृषि आदान विभागों के साथ पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और एनआरएलएम की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी श्योपुर में किसानों के लिए नवीन विश्राम गृह निर्माण के लिए पूर्व में स्वीकृत 60 लाख रुपए की राशि के लिए भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। किसान ने बताया पराली प्रबंधन का लाभ
मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान राडेप गांव के किसान मुकुट चौधरी ने बताया कि कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजना के तहत उन्हें पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी पर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सुपर सीडर खरीदा, जिस पर 1 लाख 20 हजार रुपए का अनुदान मिला। प्रगतिशील किसान और मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों नरेंद्र चौधरी, भरत जाट, शिशुपाल मीणा, सोनू शर्मा, बनवारी मीणा, भुवनेश मीणा, पूरण प्रजापति, गोविंद पटेलिया और मान सिंह पटेलिया को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले अंकुश मेहर, भूमिका माहौर, आशा गुर्जर, अनमोल मीणा, अभय गुर्जर, पूनम जाट, वैष्णवी जाट, दीनबंधु मीणा, करण मीणा और मयंक शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान म्युजिकल आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अंत में उप संचालक कृषि जीके पचौरिया ने आभार व्यक्त किया।

Source link
#कसन #क #दन #म #मलग #सचई #क #लए #बजल #मखयमतर #महन #यदव #न #शयपर #म #बलरम #कष #महतसव #म #क #घषण #शनय #बयज #पर #मलग #करज #Sheopur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *