नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश में संचालित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में बनाया जा रहा है। इसके तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, एमएसएमई समेत 16 विभागों को एक मंच पर लाकर किसानों की आय बढ़ाने और समग्र विकास के कार्य किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि आगामी सीजन में किसानों को रात के बजाय दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सिंचाई आसान होगी और खेतों में रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों को पकड़कर हेलीकाप्टर के माध्यम से गांधी सागर पर छोड़ा जाएगा। किसानों का किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देंगे।
लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में बुधवार को बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उज्जैन में पेप्सिको का नया संयंत्र स्थापित हुआ है, जो प्रदेश के 32 जिलों से आलू खरीदेगा। इससे किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और खेती को बाजार से सीधा जोड़ने में मदद मिलेगी। अन्य जिलों में युनिट स्थापित की जाएगी।
उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक प्रसंस्करण, पशुपालन और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम में जैविक खेती करने वाले किसानों और किसानों के मेधावी बच्चों काे मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड, मधु वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री से मंडी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के विस्थापितों होने वाले 80 परिवारों के प्रतिनिधियों को मिलवाया। जिन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
एक साल में जमा होगा पैसा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर हमने लोन दे रहे है। इसी साल हमने निर्णय किया है कि अब छह-छह महीने पर किसानों को अपना खाता पलटाने की जरूरत नहीं है। आप अगर जून में पैसा लोगे तो अगले साल जून में ही पैसा जमा करना, मार्च का कोई झंझट पालने की जरूरत नहीं है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों से 18 प्रतिशत ब्याज लिया जाता था, भाजपा की सरकार ने इसको शून्य किया।
20 प्रतिशत दूध उत्पादन का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन को किसानों की अतिरिक्त आय का प्रमुख साधन बताते हुए 40 लाख रुपये तक की डेयरी इकाई पर 10 लाख रुपये अनुदान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। गौशालाओं के संचालन के लिए प्रति गौमाता 40 रुपये प्रतिदिन अनुदान भी दिया जा रहा है।
पीकेसी योजना से 13 जिलों को मिलेगा पानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) सिंचाई परियोजनाओं से लाखों हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 13 जिलों को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का सिंचाई रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया है। कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार जैसी योजनाओं से खेती अधिक लाभकारी बन रही है।
मुख्यमंत्री ने यह घाेषणाएं की…
- छावनी कृषि उपज मंडी को नए स्थान पर किया जाएगा स्थानांतरित
- लक्ष्मीबाई मंडी परिसर में स्थापित होगी माता अहिल्याबाई की प्रतिमा
- मंडी क्षेत्र के विस्थापित परिवारों को मिलेंगे वैकल्पिक आवास
- आगामी सीजन में किसानों को दिन देंगे सिंचाई के लिए दी जाएगी बिजली
- नीलगायों को पकड़कर हेलीकाप्टर के माध्यम से गांधी सागर छोड़ेंगे
Source link
#कसन #क #दन #म #मलग #बजल #नलगय #क #पकडकर #गध #सगर #म #छडग #बलरम #कष #महतसव #म #मखयमतर #न #क #घषण



