कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत:  अशोकनगर में खेत पर दवा छिड़काव के दौरान हादसा, युवक का शव मिट्टी में फंसा – Ashoknagar News

कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत: अशोकनगर में खेत पर दवा छिड़काव के दौरान हादसा, युवक का शव मिट्टी में फंसा – Ashoknagar News

कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत:  अशोकनगर में खेत पर दवा छिड़काव के दौरान हादसा, युवक का शव मिट्टी में फंसा – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र के पाकोन गांव में कुएं में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब दोनों अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। मृतकों के नाम 19 वर्षीय आकाश यादव पुत्र दुष्यंत यादव और उसकी 17 वर्षीय बहन नेहा यादव है। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के लोग खेतों पर पहुंचे। वहां एक कच्चे कुएं में नेहा का शव तैरता हुआ मिला। कुएं के पास दवा छिड़काव वाला पंप और पानी भरने की कैन भी पड़ी थी। घटना की सूचना देहात थाना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने कुएं में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आकाश का शव मिट्टी में फंसा हुआ मिला। उसके सिर से खून भी निकला था, जिससे आशंका है कि गिरने के दौरान उसका सिर पत्थर से टकराया होगा। ग्रामीणों के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन खेत में दवा छिड़काव के लिए पास के इसी कुएं से पानी भर रहे होंगे, बारिश से जमीन गीली‌ थी जिससे पैर फिसलकर गिरने से हादसा हुआ होगा। शवों को पानी से निकालने पर उनके शरीर अकड़े हुए थे, जिससे दोपहर के समय गिरने से मौत होने का अनुमान है। शाम के समय दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के घर में उनकी मां और एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनके पिता का निधन काफी समय पहले हो गया था।

Source link
#कए #म #डबन #स #भईबहन #क #मत #अशकनगर #म #खत #पर #दव #छडकव #क #दरन #हदस #यवक #क #शव #मटट #म #फस #Ashoknagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *