कुबेरेश्वर धाम में 24 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव:  6 दिन होगी शिवमहापुराण कथा; रुद्राक्ष वितरण रहेगा बंद – Sehore News

कुबेरेश्वर धाम में 24 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव: 6 दिन होगी शिवमहापुराण कथा; रुद्राक्ष वितरण रहेगा बंद – Sehore News

कुबेरेश्वर धाम में 24 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव:  6 दिन होगी शिवमहापुराण कथा; रुद्राक्ष वितरण रहेगा बंद – Sehore News


सीहोर जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 जुलाई से शुरू होने वाले छह दिवसीय धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी दी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 24 से 29 जुलाई तक कुबेरेश्वर धाम परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए धाम समिति ने व्यापक तैयारियां की हैं। पांच दिन चलेगी श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव के दौरान 24 से 28 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कराएंगे। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। गुरु पूर्णिमा पर होगी शिव दीक्षा और गुरु दीक्षा महोत्सव के अंतिम दिन 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिव दीक्षा और गुरु दीक्षा का विशेष आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु गुरु मंत्र ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत कर सकेंगे। धाम में इस दिन सबसे अधिक भीड़ रहने का अनुमान है। छह दिन बंद रहेगा रुद्राक्ष वितरण पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान रुद्राक्ष वितरण स्थगित रखा जाता है। इसी कारण 24 से 29 जुलाई तक कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे केवल रुद्राक्ष प्राप्त करने के उद्देश्य से धाम न आएं, बल्कि शिवमहापुराण कथा सुनने और गुरु दीक्षा का लाभ लेने के लिए पहुंचें। लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए कुबेरेश्वर धाम समिति ने रहने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी आवश्यक इंतजामों में जुटा हुआ है।

Source link
#कबरशवर #धम #म #जलई #स #गर #परणम #महतसव #दन #हग #शवमहपरण #कथ #रदरकष #वतरण #रहग #बद #Sehore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *