‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)’ का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण का किरदार निभाया है। वहीं सुष्मिता भट्ट राधा, निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी और संस्कृति जयंना सत्यभामा के रोल में नजर आई हैं। फिल्म 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसके अगले पार्ट को लेकर प्रोड्यूसर ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।
क्या फिल्म के आएंगे अगले पार्ट?
फिल्म की निर्माता शोभा संत ने बताया है कि फ्रेंचाइजी के दूसरे और तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर एक साथ काम चल रहा है। फिल्म का अगला पार्ट बड़े लेवल पर बनाया जाएगा और इसमें काफी VFX का इस्तेमाल होगा। इसी वजह से पार्ट 2 को सिनेमाघरों तक पहुंचने में समय लगेगा। फिलहाल इसे 2028 में रिलीज करने की योजना है।



