केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने चित्तौड़गढ़ में की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ीं, चार गिरफ्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने चित्तौड़गढ़ में की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ीं, चार गिरफ्तार

अब सीबीएन टीम आरोपितों से ट्रामाडोल टेबलेट और अफीम युक्त गोलियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। सीबीएन मप्र इकाई के अधिकारियों के अनुसार य…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 11:57:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 12:07:02 AM (IST)

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने चित्तौड़गढ़ में की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ीं, चार गिरफ्तार
नीमच सीबीएन ने ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ी है।

HighLights

  1. – 22 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ी हैं।
  2. आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
  3. अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खंगालने का काम किया जा रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) मप्र ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई की है। दो स्थानों पर कार्रवाई कर टीम ने चार आराेपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ी है।

अब सीबीएन टीम आरोपितों से ट्रामाडोल टेबलेट और अफीम युक्त गोलियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। सीबीएन मप्र इकाई के अधिकारियों के अनुसार यह दोनों कार्रवाई 7 अगस्त को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में की गई है।

आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में गहनता से जांच की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खंगालने का काम किया जा रहा है।

कार्रवाई- एक: बस में सवार दो यात्रियों से 12 हजार ट्रामाडोल टेबलेट जब्त –

सीबीएन ने पहली कार्रवाई 7 अगस्त को चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर तहसील में की है। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर 7 अगस्त को सीबीएन टीम ने चिकारड़ा-मंडफिया मार्ग स्थित ग्राम करौली में होटल श्री बाबा रामदेव फैमिली रेस्टोरेंट के पास जांच व निगरानी के दौरान चिकारड़ा से आ रही एक बस को रोका।

दो यात्रियों के सामने की तलाशी ली तो दो बैक पैक बेगों से 12 हजार ट्रामाडोल टेबलेट जब्त हुई। दोनों बस यात्री ट्रामाडोल टेबलेट रखने और परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिस पर टेबलेट व बेग को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई- दो: होटल के कमरे में दबिश, ट्रामाडोल सहित अफीम युक्त गोलियां मिली –

सीबीएन मप्र की टीम ने दूसरी कार्रवाई भी 7 अगस्त को चित्तौड़गढ़ जिले में की। पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर सीबीएन टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया के भादसाेड़ा रोड स्थित होटल चेतक पैलेस के कमरा नंबर 104 की तलाशी ली।

कमरे में तलाशी के दौराए एक नीले रंग के ट्राली बेेग में 10 हजार ट्रामाडोल टेबलेट मिली, जिनका वजन लगभग 8 किलो हैं। वहीं कामिनी विद्रावण रस नाम की अफीम युक्त करीब 190 गोलियां भी जब्त की गई।

कमरे में मौजूद दो लोगों ने इनके संबंध में पूछताछ की गई तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर सीबीएन टीम ने 10 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और अफीम युक्त करीब 190 गोलियां जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Source link
#कदरय #नरकटकस #बयर #न #चततडगढ #म #क #बड #कररवई #हजर #टरमडल #टबलट #और #अफम #यकत #गलय #पकड #चर #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *