![]()
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मेटा से कई बार पूछने पर भी कोई जवाब नहीं आया। केजरीवाल ने कहा कि उनके पास कई लोगों के मैसेज आए कि उनका अकाउंट भी प्रतिबंधित किया गया। उन्होंने उन लोगों से भी संपर्क करने की अपील की है। केजरीवाल ने आरोप लगाया- सरकार मेटा पर दवाब डाल रही है कि जो भी व्यक्ति एथेनॉल या पेपर लीक के खिलाफ बोल रहा है, उसके अकाउंट को प्रतिबंधित किया जाए। मेटा इस तरह की बदमाशी न करे और मोदी जी के सामने घुटने न टेके। केजरीवाल ने अकाउंट स्टेटस दिखाया केजरीवाल ने अपने अकाउंट स्टेटस पेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें ‘अनअवेलेबल इन सम लोकेशन्स’ (कुछ स्थानों पर उपलब्ध नहीं) का मैसेज दिखाई दे रहा है। केजरीवाल ने X पर लिखा कि मेटा के भारत स्थित ऑफिस में पूछने पर पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्रतिबंधित है और भारत में उपलब्ध नहीं है। केजरीवाल ने मेटा की ओर से स्पष्टता न होने और कोई जवाब न मिलने को खराब सर्विस बताया है। इस मामले पर मेटा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ‘अनअवेलेबल इन सम लोकेशन्स’ में अकाउंट सस्पेंड नहीं होता इंस्टाग्राम के अकाउंट स्टेटस में ‘अनअवेलेबल इन सम लोकेशन्स’ का मतलब होता है कि आपका कुछ कंटेंट (पोस्ट, रील, स्टोरी या अकाउंट) कुछ देशों या क्षेत्रों में दिखाई नहीं देगा, जबकि बाकी जगहों पर सामान्य रूप से दिखाई देगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका अकाउंट सस्पेंड होने वाला है। सिर्फ उस कंटेंट की पहुंच कुछ स्थानों तक सीमित हो सकती है। अकाउंट स्टेटस में बाकी सभी ऑप्शन पर ग्रीन टिक होते हैं। PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मेटा को समन PM मोदी ने 23 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी। यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था। बाद में मेटा ने इसे फिर से फेसबुक पर डाल दिया। सरकार ने इसके बाद मेटा को समन जारी किया था। न्यूज एजेंसी PTI के सरकारी सूत्रों के मुताबिक मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को इस मामले में भारत सरकार से माफी मांगी थी। कंपनी ने यह भी माना था कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुईं।
Source link
#कजरवल #क #दव #उनक #इसटगरम #अकउट #भरत #म #परतबधतमट #स #जवब #मग #कह #कपन #सरकर #क #समन #घटन #न #टक


